भारतीयों ने जमकर खरीदीं कार और बाइक! मई में बिकीं 25 लाख से ज्यादा गाड़ियां, टूटे सारे रिकॉर्ड​

महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों बावजूद भारतीय ऑटो बाजार ने मई 2026 में नया इतिहास रच दिया। देशभर में कार, बाइक, स्कूटर और अन्य वाहनों की बिक्री ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। मई में 25 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई, जो अब तक का सबसे बेहतरीन मई प्रदर्शन माना जा रहा है। खास बात यह है कि दोपहिया वाहन, पैसेंजर व्हीकल और ट्रैक्टर सेगमेंट ने अपनेअपने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

भारतीयों ने जमकर खरीदीं कार और बाइक! मई में बिकीं 25 लाख से ज्यादा गाड़ियां, टूटे सारे रिकॉर्ड​

के अनुसार, मई 2026 में कुल 25,31,067 वाहनों की रिटेल बिक्री हुई। पिछले साल मई में यह आंकड़ा 23,10,451 यूनिट था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यानी सालाना आधार पर बिक्री में 9.55 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसमें कारों की बिक्री में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। मई 2026 में 4,02,591 कारें बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 3,26,656 था। इस तरह कार बिक्री में 23.25 फीसदी की मजबूत वृद्धि हुई।

बाइक और स्कूटर की रिकॉर्ड बिक्री

दोपहिया वाहनों की बिक्री भी अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंच गई। मई में कुल 18,44,947 बाइक और स्कूटर बिके, जबकि एक साल पहले यह संख्या 17,15,581 थी। यानी इस सेगमेंट में 7.54 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आय, शादीब्याह का सीजन और ईंधन बचाने वाले वाहनों की मांग ने बिक्री को बढ़ावा दिया। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की हिस्सेदारी भी बढ़कर 9.25 फीसदी पहुंच गई, जो पिछले साल 6.11 फीसदी थी।

तीन पहिया और कमर्शियल वाहन भी दौड़े

तीन पहिया वाहनों की बिक्री 3.56 फीसदी बढ़कर 1,11,526 यूनिट पर पहुंच गई। वहीं कमर्शियल वाहनों की बिक्री 5.29 फीसदी बढ़कर 83,823 यूनिट रही। इससे साफ है कि माल ढुलाई और इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों में भी मजबूती बनी हुई है।

जून को लेकर क्या है उम्मीद?

फाडा के मुताबिक जून महीने को लेकर डीलर्स का रुख सकारात्मक है। करीब 50 फीसदी डीलर्स को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। मानसून की अच्छी शुरुआत, खरीफ फसलों की बुआई और ग्रामीण इलाकों में नकदी बढ़ने से मांग को सहारा मिल सकता है। हालांकि ईंधन की कीमतें, पश्चिम एशिया की स्थिति और गर्मी की लहर जैसे कारक अभी भी बाजार के लिए चुनौती बने हुए हैं।

मांग की मजबूती ने दिखाया दम

फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर के अनुसार, ईंधन कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय ऑटो बाजार ने अपनी मजबूती साबित की है। मई 2026 का प्रदर्शन दिखाता है कि देश में वाहनों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है और आने वाले महीनों में भी बाजार में तेजी जारी रह सकती है।

Leave a Reply