महंगाई का झटका घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹29 बढ़े, दिल्ली में ₹942 हुई कीमत, देखें अपने शहर के नए रेट्स​

नई दिल्ली: आम जनता की रसोई के बजट को लेकर एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा किया गया है।

महंगाई का झटका घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹29 बढ़े, दिल्ली में ₹942 हुई कीमत, देखें अपने शहर के नए रेट्स​

इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी प्रमुख महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है।

दिल्ली
➡घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी
➡LPG सिलेंडर की कीमत में 29 की बढ़ोतरी
➡दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 942 रुपए हुई
➡मुंबई में 941.50 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए
➡चेन्नई में 957.50 रुपए हुआ महंगा#Delhi #LPGPrice #Inflation pic.twitter.com/KOrgZggkf1

— भारत समाचार | Bharat Samachar June 7, 2026

दिल्ली में अब ₹942 का हुआ सिलेंडर

ताजा कीमतों के लागू होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़कर 942 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले उपभोक्ताओं को इसके लिए कम पैसे चुकाने पड़ रहे थे।

चारों महानगरों में क्या हैं नए दाम ?

इस बढ़ोतरी के बाद देश के अलगअलग महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दरें इस प्रकार तय की गई हैं:

रसोई का बजट बिगड़ने के आसार

महीने की शुरुआत में तेल और गैस कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोलडीजल की कीमतों के उतारचढ़ाव के बीच अब एलपीजी सिलेंडर के महंगे होने से मध्यवर्गीय और गरीब परिवारों के मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव बनेगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में खानपान और अन्य लॉजिस्टिक्स की कीमतों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply