IPL 2026 Points Table: लगातार चौथी जीत से KKR के प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, टॉप-4 में इन टीमों का जलवा​

IPL 2026 Points Table: IPL 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की जंग हर मुकाबले के साथ और भी दिलचस्प होती जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने न सिर्फ अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा, बल्कि पॉइंट्स टेबल में प्लेऑफ की रेस को भी रोमांचक दिया है। अब कई टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं और आने वाले मुकाबले सीजन की तस्वीर बदल सकते हैं।

IPL 2026 Points Table: लगातार चौथी जीत से KKR के प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, टॉप-4 में इन टीमों का जलवा​

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हर विभाग में दमदार प्रदर्शन किया। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शुरुआती झटके जरूर लगे, लेकिन फिन एलन और कैमरन ग्रीन की बेहतरीन साझेदारी ने मैच पूरी तरह एकतरफा बना दिया। फिन एलन ने अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ते हुए KKR को आसान जीत दिलाई।

टॉप4 की रेस हुई रोमांचक

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 14 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। टीम ने सात मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +0.737 है। तीन लीग मैच बाकी होने के कारण हैदराबाद प्लेऑफ के लिए मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पंजाब किंग्स 10 मैचों में 13 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने 6 जीत हासिल की हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। उनका नेट रन रेट +0.571 है और दो और जीत उन्हें प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंचा सकती हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। टीम ने 10 में से 6 मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +1.234 है, जो इस सीजन फिलहाल सभी टीमों में बेस्ट नेट रन रेट है। वहीं राजस्थान रॉयल्स भी 12 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर कायम है। राजस्थान का नेट रन रेट +0.510 है और टीम लगातार मजबूत दावेदार बनी हुई है। गुजरात टाइटन्स के भी 12 पॉइंट हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट 0.147 चिंता का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स 10 पॉइंट के साथ छठे स्थान पर है। टीम ने पांच मुकाबले जीते और पांच गंवाए हैं, जबकि नेट रन रेट +0.151 है।

रसातल में लखनऊ सुपर जायंट्स

कोलकाता नाइट राइडर्स अब 10 मैचों में 9 पॉइंट के साथ एक पायदान के फायदे के बाद सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने चार मैच जीते हैं, पांच हारे हैं और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि हालिया जीतों ने उनकी उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की हालत खराब हो गई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। टीम 11 मैचों में सिर्फ 8 पॉइंट के साथ एक स्थान के नुकसान के बाद आठवें पायदान पर खिसक गई है और उसका नेट रन रेट 1.154 तक गिर गया है। मुंबई इंडियंस 10 मैचों में 6 पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इतने ही पॉइंट के बावजूद खराब नेट रन रेट के कारण आखिरी स्थान पर बनी हुई है। IPL 2026 में अब हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है और यही इस सीजन को बेहद रोमांचक बना रहा है।

Leave a Reply