Old Saree Reuse Tips: अलमारी में पड़ी पुरानी साड़ी से बना लें ये 5 चीजें, घर की सजावट में आएंगी काम​

पर्दे अगर आपके पास पुरानी साड़ी रखी है और आप उससे अब पहनना नहीं चाहती हैं तो उससे घर के दरवाजे के लिए पर्दा बना सकती हैं. जी हां, अगर आपके पास चंदेरी, सिल्क, रेयॉन या फिर किसी फैब्रिक की साड़ी है, जिसमें प्रिंट है पर्दे बनाना एक अच्छा ऑप्शन है. एक साड़ी से आप एक पर्दा आराम से बना सकती हैं. ये काफी यूनिक लुक देगा.

Old Saree Reuse Tips: अलमारी में पड़ी पुरानी साड़ी से बना लें ये 5 चीजें, घर की सजावट में आएंगी काम​

कुशन कवर साड़ी के प्रिंट और डिजाइन काफी एथनिक होते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को एस्थेटिक लुक देना चाहती हैं तो प्रिंटेड या फिर एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी से कुशन के कवर सील लें. एक साड़ी से तो आप कई सारे कुशन के कवर बना सकती हैं. इसे और भी अच्छा दिखाने के लिए चारों तरफ टसल लगा दें.

टेबल कवर अगर आपके पास सिल्क या बनारसी साड़ी तो टेबल कवर या फिर रनर बनाना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा. ये टेबल को आकर्षक लुक देगा. इसे बनाने के लिए बस आपको अपनी टेबल का साइज नाप कर साड़ी को कट कर लेना है और उसे चारों तरफ से सिल लें. तैयार है टेबल कवर.

बैक ड्रॉप आजकल बेड के पीछे की दीवार यानी बैक ड्रॉप को भी नया लुक देने के लिए कई तरह के डिजाइन ट्रेंड में है. ऐसे में आप भी अपनी भारी कढ़ाई वाली साड़ी से अपने बेडरूम को चमका सकती हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारी कढ़ाई वाली साड़ी से खूबसूरत बेड बैक ड्रॉप बना लें. ये बिल्कुल एस्थेटिक लुक देगी.

वॉल हैंगिंग अपने प्यारे से घर को सजाने के लिए आप वॉल हैंगिंग या फैब्रिक आर्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसे बनाने के लिए पुरानी साड़ी यूज करें. पुरानी साड़ी के कपड़े से वॉल हैंगिंग या फैब्रिक आर्ट बनाएं और घर की दीवार पर सजाएं.

Leave a Reply