तमिलनाडु में विजय का सीएम बनना लगभग तय, पिता ने किया मुरुगन मंदिर में दर्शन, तृषा कृष्णन पहुंचीं थलापति के घर

अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कड़गम फिलहाल तमिलनाडु की 234 सीटों में से 106 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन को विजय के चेन्नई स्थित आवास पर जाते हुए देखा गया। खास बात ये है कि आज 4 मई को तृषा अपना 43वां जन्मदिन भी मना रही हैं। सुबह सबसे पहले एक्ट्रेस ने तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में पूजाअर्चना की और अब वह विजय के घर पहुंच गई हैं।

तमिलनाडु में विजय का सीएम बनना लगभग तय, पिता ने किया मुरुगन मंदिर में दर्शन, तृषा कृष्णन पहुंचीं थलापति के घर

तृषा और विजय के अफेयर की हो रही है चर्चा

बता दें कि विजय और तृषा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। वे ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और हाल ही में ‘लियो’ जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए। वहीं, हाल के महीनों में विजय और तृषा के अफेयर की खबरों ने खूब तूल पकड़ा, जब अभिनेता की पत्नी ने उन पर किसी अभिनेत्री के साथ रिश्ते में होने के लगाए।

यह भी पढ़ें:

हालांकि, विजय और तृषा दोनों में से किसी ने भी अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिर दोनों चेन्नई में बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर कलपति ए. सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में भी साथ नजर आए थे। वहीं, अब एक्ट्रेस का विजय के घर जाना भी उनके अफेयर की चर्चओं को तेज कर रहा है।

मुरुगन मंदिर पहुंचे विजय के पिता

विजय के पिता और मशहूर निर्देशक एसए चंद्रशेखर भी सुबह मुरुगन मंदिर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बेटे की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर विजय के घर के अंदर की भी कई तस्वीरें सामने आई। जहां, उनके परिवार वाले जश्न मनाते, गाना गाते हुए नजर आए।

जन नायकन को लेकर चल रहा विवाद

चुनावी चर्चा के बीच विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म सेंसर विवाद और ऑनलाइन लीक की खबरों के कारण लंबे समय से लटकी हुई है। बता दें कि यह विजय की आखिरी फिल्म है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply