शादी के 10 साल हुए और पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, फोन नहीं उठाने पर घर पहुंची बहन, तो फर्श पर मिली लाश​

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बहादुरपुरा इलाके से एक हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर झगड़े के बाद हत्या कर दी। यह घटना रविवार को बहादुरपुरा थाना क्षेत्र के किशनबाग में घटित हुई।

शादी के 10 साल हुए और पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, फोन नहीं उठाने पर घर पहुंची बहन, तो फर्श पर मिली लाश​

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान निशत बेगम के रूप में हुई है, जिसकी शादी साल 2016 में सुलेमान से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। हालांकि, कई बार परिवार के बड़ेबुजुर्गों ने दोनों के बीच बीचबचाव कर शांति से साथ रहने की सलाह भी दी थी।

फोन न उठाने पर हुआ शक

बताया जा रहा है कि निशत ने कुछ साल पहले अपने पति सुलेमान के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया था और वे साथ रहने लगे थे।

रविवार को किशनबाग स्थित घर में रहने वाली निशत जब अपनी मां और बहन के फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रही थी, तो परिवार को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। संदेह होने पर निशत की बहन उसका हालचाल जानने के लिए उसके घर पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने निशत को घर के फर्श पर मृत अवस्था में पाया।

चाकू से निशत का गला काटा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फलकनुमा के एसीपी एम.ए. जावेद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, “आशंका है कि रविवार को सुलेमान का अपनी पत्नी निशत से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने चाकू से निशत का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।”

अमेरिका में हैदराबाद के युवक की हत्या

एक अन्य खबर में, हैदराबाद के 28 वर्षीय युवक की अमेरिका में पिज्जा पहुंचाने के दौरान कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों को मिली सूचना के अनुसार, यह घटना 05 जून को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुई। युवक का परिवार हैदराबाद के पास गुंडलापोचमपल्ली क्षेत्र में रहता है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शनिवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया में भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा की असामयिक मौत से हम बेहद दुखी हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। वाणिज्य दूतावास अंशुल के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

Leave a Reply