
Conman Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट को खुशखबरी दी है. अब जैकलीन करीब 1 महीने तक धड़ल्ले से विदेश यात्राएं कर पाएंगी. एक्ट्रेस को कोर्ट ने खास इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए अनुमति दे दी है. जैकलीन के खिलाफ 200 करोड़ रुपये का एक हवाला से जुड़ा मामला चल रहा है. इसको लेकर एक्ट्रेस ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाई थी और इस मामले में जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की भी अनुमति मांगी है. अब 24 अप्रैल से लेकर 25 मई तक वह कान्स फिल्म फेस्टिवल (फ्रांस), श्रीलंका, किर्गिस्तान और दुबई जा सकती हैं. पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को इसकी अनुमति दे दी है.
200 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का यह 200 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग मामला महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है. एक्ट्रेस ने कथित तौर पर करीब 7 करोड़ रुपये के तोहफे सुकेश से लिए थे. यह सारा पैसा 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का था. सुकेश पर इस पैसे के चलते कई गंभीर आरोप लगाए गए थे और कई तरह की गंभीर बातें भी ईडी को मिली थीं.
सरकारी गवाह बनेंगी जैकलीन फर्नांडिस
वहीं, इस मामले में जैकलीन का नाम 7 करोड़ रुपये के कथित तौर पर तोहफे लेने को लेकर जुड़ा था. अब इस मामले में एक्ट्रेस ने सरकारी गवाह बनने की अर्जी भी कोर्ट को दी है. इसके साथ ही अब जैकलीन को विदेश यात्रा की अनुमति भी मिल गई है. अब एक्ट्रेस 24 अप्रैल से लेकर 25 मई तक कान्स फिल्म फेस्टिवल (फ्रांस), श्रीलंका, किर्गिस्तान और दुबई जा सकती हैं. पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को इसकी अनुमति दे दी है.
कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरेंगी ग्लैमर का तड़का
बता दें कि जैकलीन बीते कुछ समय से कम ही फिल्मों में नजर आ रही हैं. बीते कुछ समय से जैकलीन की कोई फिल्म या उनका कोई किरदार बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है. लेकिन अब एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी धमाकेदार वापसी की उम्मीद कर रही हैं. एक्ट्रेस इस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी और यहां अपनी मॉडलिंग के साथ ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाएंगी. अब जैकलीन को कोर्ट से भी इसकी अनुमति मिल गई है.
जैकलीन फर्नांडिस वर्कफ्रंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इंडस्ट्री में एक हिट हीरोइन के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अपने करियर में अब तक जैकलीन ने 49 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में जैकलीन नजर आई थीं. अब जैकलीन जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’, ‘बदलापुर 2’ और ‘वन वे नाम’ जैसे प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं, जो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगे.





