जाहन्वी कपूर को किया गया ‘ऑब्जेक्टिफाई’, ‘पेद्दी’ फिल्म देखने के बाद दर्शकों का भड़का गुस्सा, एक्ट्रेस पहले भी बयां कर चुकीं है दर्द​

साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ को रिलीज के बाद भले ही दर्शकों का प्यार मिल रहा हो लेकिन ऑडियंस का एक सेक्शन इसमें जाहन्वी कपूर के किरदार पर नाराज नजर आ रहा है। उनके फैंस इस बात पर नाराजगी जता रहें हैं कि जाहन्वी कपूर के किरदार को बस इस्तेमाल किया गया है। साथ ही मेकर्स पर गलत कैमरा एंगल से उन्हें दिखाने के इल्जाम लगाए हैं। कुछ समय पहले जाहन्वी कपूर का एक पॉडकास्ट सामने आया था जिसमें उन्होंने इसी बारे में अपनी भावनाएं भी साझा की थीं।

जाहन्वी कपूर को किया गया ‘ऑब्जेक्टिफाई’, ‘पेद्दी’ फिल्म देखने के बाद दर्शकों का भड़का गुस्सा, एक्ट्रेस पहले भी बयां कर चुकीं है दर्द​

जाहन्वी कपूर को किया गया इस्तेमाल

‘पेद्दी’ फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई भी कर चुकी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब इस फिल्म पर दर्शकों की राय भी सामने आ रही है। जहां एक तरफ राम चरण के रोल की तारीफ हो रही है तो वहीं जाहन्वी कपूर के फैंस नाराज दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म में ‘अच्छियम्मा’ नाम के किरदार को निभाया है।

सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

फैंस का कहना है कि मेकर्स ने जाहन्वी और उनके बॉडी पार्ट्स को कैमरे के गलत एंगल से दिखाया है। फिल्म में बस जाहन्वी का इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फिल्म पर तीखा हमला करते हुए इसे किसी एक्ट्रेस के लिए सबसे बुरा अपमान बताया। कमाल की बात ये रही कि इस पोस्ट पर जाहन्वी कपूर का लाइक भी देखा गया।

देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया और इस बात पर चर्चा बढ़ गई हालांकि बाद में ये लाइक हटा लिया गया। इस पोस्ट में फिल्म के डायरेक्टर के बारे में लोगों का कहना है कि वह जाहन्वी की कमर, पीठ और पेट को स्क्रीन पर ज्यादा दिखाया गया वो भी गलत एंगल में।

राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में बयां किया था दर्द

इसी बीच एक्ट्रेस का पुराना पॉडकास्ट भी वायरल होने लगा जिसमें उनका कहना था कि उन्हें नहीं पसंद जब बिना कंसेंट के उन्हें इस तरह दिखाया जाता है। राज शमानी के साथ उन्होंने ये बात की थी जहां उनका कहना था कि ‘ऐसे सीन्स के लिए मेकर्स ये याद रखें कि मैंने किस चीज के लिए हामी दी है।’ एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि ‘अगर डीओपी किसी गलत एंगल से मुझें शूट करने की बात करते है तो मैं बोल देती हूं कि नहीं ये नहीं चलेगा। मुझे नहीं चाहिए।’

अब ‘पेद्दी’ फिल्म की कमाई के अलावा एक चर्चा इस बात पर भी होने लगी है कि कब तक फिल्मों में इस तरह के सीन्स डालकर लोगों एक्ट्रेसेस को ऑब्जेक्टिफाई किया जाएगा।

Leave a Reply