Paap Kartari Yoga: पाप कर्तरी योग तब बनता है जब कोई शुभ या सौम्य ग्रह दो पाप ग्रहों के बीच फंस जाता है। कुछ ऐसा ही 9 जून की सुबह भी होगा जब सौम्य ग्रह चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन में जाएंगे। ऐसे में चंद्रमा कुंभ में बैठे राहु और मेष में बैठे मंगल के बीच फंस जाएंगे और पाप कर्तरी योग बनेगा। यह योग इसलिए भी घातक हो सकता है क्योंकि चंद्रमा शनि के साथ युति में होंगे। इस योग का बुरा प्रभाव दो राशियों पर सबसे अधिक हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे और साथ ही बताएंगे कि किन उपायों को करन से ये पाप कर्तरी योग के दुष्परिणाम से बच सकते हैं।

कर्क राशि
चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और मीन राशि में इनका गोचर ही पाप कर्तरी योग के बनने का कारण होगा। पाप कर्तरी योग में चंद्रमा पीड़ित होंगे इसलिए आप पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है। आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, छोटीछोटी बातें भी आपको चुभ सकती हैं। जून माह के दूसरे सप्ताह के 23 दिन आपके लिए तनाव भरे साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी उतारचढ़ाव का सामना कर्क राशि के लोग कर सकते हैं। इस दौरान अपनी राज की बातों को किसी के साथ भी साझा न करें, वरना दिक्कतों में फंस सकते हैं। धन से जुड़ी कोई भी बड़ी डील करने से बचेंगे तो सही रहेगा। उपाय के तौर पर आपको शिव मंत्रों का जप कर सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
मीन राशि
पाप कर्तरी योग आपके लिए भी अच्छा नहीं कहा जा सकता। मीन राशि के जातकों पर क्रोध हावी हो सकता है जिसके चलते करीबी ही आप से दूरी बना सकते हैं। वार्तालाप के दौरान शब्दों का चयन सोचसमझकर करेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से भी दूर रहना चाहिए वरना बेवजह का तनाव आप मोल ले सकते हैं। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो उदर, गले और कान से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या आपको हो सकती है इसलिए अपना ख्याल रखें। वाहन आदि चलाते समय भी सतर्कता आपको बरतनी चाहिए। उपाय के तौर पर अगर आप योगध्यान करें और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें तो बुरे प्रभावों से बच सकते हैं।




