Kartavya Review- खराब स्क्रिप्ट, अधूरा क्लाइमैक्स…सैफ अली खान की दमदार एक्टिंग भी इस फिल्म को बचा नही पाई​

फिल्म: कर्तव्य
कलाकार: सैफ अली खान, रसिका दुग्गल, जाकिर हुसैन, पंकज मिश्रा, सौरभ द्विवेदी
लेखक: पुलकित
निर्देशक: पुलकित
निर्माता: गौरी खान
रेटिंग: 2.5/5

Kartavya Review- खराब स्क्रिप्ट, अधूरा क्लाइमैक्स…सैफ अली खान की दमदार एक्टिंग भी इस फिल्म को बचा नही पाई​

नेटफ्लिक्स पर 15 मई को फिल्म ‘कर्तव्य’ रिलीज हुई है। लेकिन 1 घंटा 49 मिनट की इस फिल्म में कोई ऐसी खास बात नजर नहीं आई जो इसे एक अच्छी फिल्म का खिताब दे पाए सिवाय सैफ अली खान की उम्दा एक्टिंग के। भले ही फिल्म बाबाओं पर बढ़ते अंधविश्वास, नाबालिकों के साथ अपराध, समाज की दकियानूसी सोच और जात पात के मुद्दों पर आधारित हो लेकिन इस कहानी को दिखाने का अंदाज इन सभी को कहीं पीछे छोड़कर एक अलग ही रूट पकड़ लेता है।

‘कर्तव्य’ की कहानी

कहानी शुरू होती है सैफ अली खान के जन्मदिन से। फिल्म में उन्होंने एस एच ओ पवन सिंह का किरदार निभाया है। उसी दिन उनकी ड्यूटी एक क्राइम जर्नलिस्ट की सेफ्टी के लिए लगाई जाती है जिसके बाद उनका मर्डर हो जाता है और अगले ही दिन पवन को मिल जाता है सस्पैंशन लैटर। इसके बाद वो इस मर्डर को सुलझाने में लग जाते है।

फिल्म में उनकी पत्नी के किरदार में नजर आती है ‘मिर्जापुर’ फेम रसिका दुग्गल। दिग्गज अभिनेता जाकिर हुसैन ने इसमें सैफ अली खान के पिता का रोल प्ले किया है। एक्टर मनीश चौधरी ने सैफ अली खान के सीनियर केशव का किरदार निभाया है। विलेन के किरदार में पत्रकार सौरभ द्विवेदी नजर आए है। सौरभ ने बाबा आनंद श्री का रोल निभाया है।

जरुरी मुद्दे लेकिन कमजोर कहानी

इस कहानी को और ज्यादा अच्छे ढंग से दिखाया जा सकता था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इतनी अच्छी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म कहीं अधूरापन महसूस कराती है। एक बच्चे को बचाने के लिए पवन सिंह हर मुमकिन कोशिश करते है लेकिन अपने ही लोग उन्हें धोखा देते है। दूसरी तरफ उनका भाई छोटी जात की लड़की के साथ भाग जाता है तो वो उसकी मदद भी करते है। इसी सबकी लड़ाई में कहानी अपने ही प्लॉट से दूर भागती दिखाई देती है।

फिल्म में सैफ की पत्नी रसिका और पुलिस डिपार्टमेंट में उनके साथी बने पंकज मिश्रा ने अच्छा काम किया है। वहीं क्लाइमैक्स थोड़ा अजीब, थोड़ा प्रिडिक्टेबल और थोड़ा इरिटेटिंग भी है। विलेन आनंद श्री की बात करें तो फिल्म में वह काफी कम समय के लिए नजर आते है और कुछ खास डायलॉग भी उनके मालूम नहीं पड़ते।

इसे वन टाइम वॉच कहा जा सकता है। अगर आप इनमें से किसी को पसंद करते है तो ये फिल्म देख सकते है बाकी दमदार कहानियों को पसंद करने वालों के लिए ये फिल्म नहीं बनी है।

कैसा है ‘कर्तव्य’ की स्टारकास्ट का काम

बात करें सैफ अली खान की तो अभिनेता ने अपने अभिनय से फैंस को हैरान किया है। हरियाणवी भाषा में अच्छी पकड़ बनाते हुए अपने एक्शन और डायलॉग डिलीवरी से अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बात में कोई शक नहीं कि क्यों एक्टर को ओटीटी का धुरंधर कहा जाता है। ‘सैक्रेड गेम्स’ से लेकर ‘कर्तव्य’ तक सैफ अली खान कई ओटीटी फिल्मों और सीरीज में नजर आए है और अपने फैंस को कभी निराश नही किया है।

पंकज मिश्रा, जाकिर हुसैन और रसिका दुग्गल ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। वहीं फैंस को बतौर विलेन सौरभ द्विवेदी कुछ खास पसंद नहीं आए है। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई मीम वायरल हो रहें है।

जहां सैफ की तारीफ में लोग उनकी बढ़ाइंयां मार रहे है तो वहीं जिनमें सौरभ द्विवेदी के डायलॉग डिलीवरी के अंदाज और जबरदस्ती की एक्टिंग को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि दर्शकों को नए नए अभिनेता बने सौरभ द्विवेदी की तुलना मंझे हुए अभिनेताओं से नहीं करनी चाहिए।

कैसा है फिल्म निर्देशन और स्क्रीनप्ले

इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर पुलकित है। जिन्होंने अपने डायरेक्शन और कहानी से दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। इससे पहले वह ‘भक्षक’ फिल्म लेकर आए थे जिसे लोगों ने पसंद किया था।

Leave a Reply