सुबह छोले से बनाएं ये 3 टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, मिनटों में तैयार कर सकते हैं ये रेसिपीज​

Breakfast Recipes with Chole: सुबह के समय नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है। आजकल ज्यादातर लोग नाश्ते में हेल्दी और स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद करते हैं। अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नई और हेल्दी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। छोले से आप कई स्वादिष्ट डिशेज बना सकते हैं जो प्रोटीन, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इन्हें खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

सुबह छोले से बनाएं ये 3 टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, मिनटों में तैयार कर सकते हैं ये रेसिपीज​

अगर आप नाश्ते को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस बार छोले से कुछ यूनिक रेसिपी ट्राई कर सकती हैं जिन्हें बनाने के लिए आपको घंटों किचन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। खास बात यह है कि इन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

छोले चाट

सुबह के समय हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता करना चाहते हैं तो छोले चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको उबले हुए छोले लेने हैं और उसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालें। इसके बाद ऊपर से चाट मसाला, काला नमक, नींबू और थोड़ा सा हरा धनिया मिलाएं। इसमें आप अनार दाने भी डाल सकते हैं। गर्मी में इस तरह की रेसिपीज को सुबह जल्दी और आसानी से तैयार किया जा सकता है।

छोले सैंडविच

बच्चों को सैंडविच खाना बहुत पसंद होता है। सुबह के नाश्ते में उनके लिए छोले सैंडविच रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए उबले हुए छोले को हल्का मैश कर लें। अब इसमें नमक, काली मिर्च, प्याज, टमाटर और थोड़ी मेयोनीज डालकर मिलाएं। इस मिश्रण को ब्रेड पर लगाकर तवे पर हल्का सेंक लें। इसे आप चीज डालकर टेस्ट को बढ़ा सकते हैं।

छोले के पराठे

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ाथोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब स्टफिंग के लिए एक बर्तन में उबले आलू, उबले छोले, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। अब आटे की लोइयां बनाएं और इस स्टफिंग को भरकर पराठे बनाएं। इसे आप ग्रीन चटनी, सॉस आदि के साथ खा सकते हैं।

छोले प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करना हेल्दी माना जाता है। इसे लंबे समय तक खाने से पाचन भी बेहतर होता है और भूख भी बारबार नहीं लगती। सुबह के समय जल्दी में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो छोले से बनने वाली इन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखे कि छोले से बनने वाली इन रेसिपीज को बनाने के लिए एक रात पहले ही इन्हें पानी में भिगो दें जिससे ये जल्दी पक जाएंगे।

Leave a Reply