गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। छुट्टियां आते ही बच्चे ज्यादातर टाइम मोबाइल, टीवी या वीडियो गेम्स में बीतने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को मोबाइल से दूर रखना कई मातापिता के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। अगर आप चाहते हैं कि बच्चे कुछ नया सीखें और स्क्रीन टाइम भी कम हो, तो पार्क या गार्डन से गिरी हुई सूखी टहनियों, पत्तियों और फूलों की मदद से मजेदार DIY क्राफ्ट बना सकते हैं।

साथ ही यह छुट्टियां उन्हें प्रकृति से जोड़ने का अच्छा मौका दे सकती है। इससे बच्चे कुछ नया सीखेंगे और उनका स्क्रीन टाइम भी कम हो सकता है। ये गतिविधियां न केवल बच्चों को व्यस्त रखेंगी, बल्कि उनकी कल्पनाशक्ति और क्रिएटिविटी को भी निखारने में मदद करेंगी।
टहनियों से बनाएं वॉल फ्रेम
आप लकड़ी की सूखी टहनियों से वॉल फ्रेम बना सकती हैं। समान लंबाई की टहनियां इकट्ठा करें। इसके बाद गोंद या पतली रस्सी से फ्रेम का आकार बनाएं। फिर मनपसंद मुताबिक बीच में सूखे फूल या पत्तियां चिपका दें। आप इसे दीवार पर टांग सकते हैं।
मिनी फेयरी हाउस
आप सूखी लकड़ियों या टहनियों से छोटा लकड़ी का घर बना सकती हैं। इसके लिए आप मोटी टहनियों और छाल के टुकड़ों से घर का आकार बनाएं। फिर उन्हें आपस में गोंद से जोड़ें। इसके बाद सूखे फूल और पत्तियों से सजावट करें।
वेलकम हैंगिंग
अलगअलग आकार की लकड़ियों से आप वेलकम हैंगिंग बना सकती हैं। इसे घर पर सजा सकती हैं या फिर किसी को गिफ्ट भी कर सकती हैं। इसके लिए लकड़ी के छोटे गोल टुकड़े लें। फिर उन पर अक्षर लिखें। इसके बाद धागे से जोड़कर एक लंबी टहनी से लटका दें।
टहनियों से बनाएं डेकोरेटिव खिड़की
आप चाहें तो टहनियों से डेकोरेटिव खिड़की भी बना सकती हैं। लकड़ी के टुकड़ों से खिड़की जैसा फ्रेम देखने में बहुत सुंदर लगता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे सुंदर बनाने के लिए आप कार्डबोर्ड या रंगीन शीट से दरवाजा लगाएं। फिर नकली या सूखे फूलों से सजाएं।
झूला क्राफ्ट
यह देखने में बहुत क्रिएटिव लगेगा। इसे बनाने के लिए मोटे पत्ते या नारियल के खोल का टुकड़ा लें। फिर दोनों तरफ रस्सी बांधकर लटका दें। इसके बाद छोटे खिलौने, पक्षी या सजावटी आइटम रखें।
टहनी से बनी नाव
छोटी टहनियों को साथ चिपकाकर नाव का आधार बनाएं। इसके बाद जूट के कपड़े या पुराने कपड़े से पाल तैयार करें। यह बच्चों के लिए आसान और मजेदार क्राफ्ट है।
बना सकते हैं यह भी चीजें
लकड़ी का मिनी हाउस फ्रेम
पेन स्टैंड
बर्ड फीडर
फोटो फ्रेम
विंड चाइम
नाम की नेम प्लेट
पेंसिल होल्डर
बुकमार्क





