मानव सुतार ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ऐसी की है जिसे भारतीय क्रिकेट लंबे समय तक याद रखेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट मैच की पहली पारी में बाएं हाथ के स्पिनर ने 33 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए इतिहास रच दिया। मानव सुतार टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में भारत के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए।

मानव सुतार इसके साथ ही इस सदी में डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बने, जबकि ओवरऑल वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें भारतीय और सातवें स्पिनर हैं। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है।
नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे। मानव सुतार का 6 विकेट पर 33 रन का प्रदर्शन अब इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गया है। उन्होंने सैयद आबिद अली , रविचंद्रन अश्विन और दिलीप दोशी जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों से भरी हुई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, दिलचस्प यह है कि इस सदी में टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की संख्या बहुत कम रही है। अमित मिश्रा के बाद मानव सुतार ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं।





