बुध 11 जून को गुरु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों को मिल सकता है राजयोग जैसा सुख​

Budh Nakshatra Parivartan: बुध ग्रह 11 जून को आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेस कर जाएंगे। बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। 8 जून तक बुध पुनर्वसु नक्षत्र में ही गोचर करते रहेंगे और उसके बाद पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 11 जून से 8 जुलाई तक का समय कुछ राशियां के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। गुरुवार के दिन गुरु के नक्षत्र में बुध का गोचर राशिचक्र की 3 राशियों के लिए सुखदायक होगा। इन राशियों को राजयोग जैसे परिणाम जीवन में मिल सकते हैं।

बुध 11 जून को गुरु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों को मिल सकता है राजयोग जैसा सुख​

मिथुन राशि 

बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। जीवन में संतुलन और मानसिक शांति की आपको प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का शुभ फल आपको 11 जून के बाद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ भी आपका अच्छा तालमेल रहेगा। बुद्धि के दाता बुध आपको शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति दिलाएंगे। सरकारी कार्य अटके हुए थे तो वो भी पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि 

बुध आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र हैं। ऐसे में बुध का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके लिए भी अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कारोबारियों को अचानक से जबरदस्त धन लाभ मिलने के भी योग हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। आईटी क्षेत्र में काम करने वालों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। भाईबहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

तुला राशि 

बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने से आपकी वाणी में मिठास देखने को मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आप ख्याति प्राप्त करेंगे। अगर राजनीति या सामाजिक कार्यों में कार्यरत हैं तो आपके प्रशंसकों की संख्या बढ़ सकती है। करियर के क्षेत्र में भी उपलब्धियां मिलने के योग हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आप अपनी सूझबूझ से नया कारोबार शुरू करने में भी कामयाब हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, धार्मिक यात्राओं पर जा भी सकते हैं। आर्थिक रूप से भी बुध का यह गोचर आपको सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply