Mohammed Shami: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने भारत को आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल में पहुंचाने और उसके बाद आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उसके बाद से ही उन्हें टीम इंडिया से लगातार बाहर रखा जा रहा है.

मोहम्मद शमी का आईपीएल 2025 भी बेहद खराब रहा था, इसी वजह से वो टीम इंडिया में वापसी नही कर सके थे, लेकिन उसके बाद से घरेलू क्रिकेट में ये खिलाड़ी अपनी शानदार गेंदबाजी से न सिर्फ विरोधी टीम को परेशान किया, बल्कि अपनी फिटनेस भी साबित की, लेकिन इसके बावजूद अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति का ध्यान उन पर नहीं गया. अब उन्हें टी20 टीम से भी बाहर किया गया है.
Mohammed Shami ने हैट्रिक लेकर मचाई तबाही
कल जब टी20 टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो एक बार फिर मोहम्मद शमी का नाम टीम में शामिल नहीं था. इसी दिन शमी ने बंगाल प्रो टी20 लीग में हैट्रिक लेकर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया. मोहम्मद शमी को जब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम में मौका नही दिया गया, तो अजीत अगरकर ने कहा था कि अभी वो टेस्ट के लिए फिट नही हैं, हमे बताया गया है कि वो टी20 के लिए फिट हैं अभी.
हालांकि जब कल टी20 टीम का ऐलान हुआ तो उसमे भी मोहम्मद शमी का नाम शामिल नही था, इसके बावजूद मोहम्मद शमी ने बंगाल प्रो टी20 लीग में अपने टी20 करियर की पहली हैट्रिक लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने अजीत अगरकर को करारा जवाब दिया है. इससे पहले आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था.
बंगाल प्रो टी20 लीग में मोहम्मद शमी ने मचाई तबाही
बंगाल प्रो टी20 लीग में शमी सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के लिए खेलने उतरने, पहले मोहम्मद शमी को बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ 2 गेंद खेलने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने 400 के स्ट्राइक रेट से 1 छक्के की मदद से 8 रन बनाया. इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल कर दिया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। श्राची रारह टाइगर्स के खिलाफ पारी के 16वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने शाहबाज अहमद को आउट किया.
इसके बाद अगली दो गेंदों पर रोहित कुमार और दीपांजन को पवेलियन भेजकर अपने टी20 करियर की पहली हैट्रिक पूरी की. मोहम्मद शमी ने इस शानदार प्रदर्शन की वजह से अपनी टीम को 24 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.





