Hardik Pandya: IPL 2026 के अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब टॉस के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या नजर नहीं आए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के 47वें मुकाबले में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को चौंका दिया। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर उतरे। ऐसे में मुंबई के फैंस की नजरें हार्दिक पांड्या को ढूंढती नजर आईं और सभी के मन में कई सवाल उठने लगे। हालांकि, कुछ देर बाद कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फैंस के सभी सवालों का जवाब दे दिया।

हार्दिक का नाम प्लेइंग इलेवन से नदारद
दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में इसलिए नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। सूर्यकुमार ने बताया कि खराब स्वास्थ्य के कारण वह इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। हार्दिक की गैरमौजूदगी में टीम की कमान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में लगातार संघर्ष कर रही है और लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टीम ने 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला
सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने टॉस के दौरान बताया कि पिच और मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि दूसरी पारी में हाल के मैचों में बल्लेबाजी आसान होती दिखी है। सूर्यकुमार ने यह भी साफ किया कि हार्दिक पांड्या की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह उनकी जगह टीम की अगुवाई कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे हैं, जिसे सुनकर स्टेडियम में जोरदार तालियां गूंज उठी। कुल मिलाकर, मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है और ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।





