‘मेरा ईगो टूट गया’- जब श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचे रजनीकांत, किसी ने नहीं मांगा ऑटोग्राफ​

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने उनके जीवन और सोच को पूरी तरह बदल दिया। 45 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के विशेष कार्यक्रम में अभिनेता ने बताया कि कैसे एक आश्रम की यात्रा ने उनके अंदर के अहंकार को तोड़ दिया।

‘मेरा ईगो टूट गया’- जब श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचे रजनीकांत, किसी ने नहीं मांगा ऑटोग्राफ​

रजनीकांत ने कहा कि एक बार श्री श्री रविशंकर ने उन्हें आश्रम घूमने के लिए साथ चलने को कहा। अभिनेता को लगा कि उनकी मौजूदगी से वहां काफी हलचल मच जाएगी। उन्होंने गुरुजी से कहा भी कि लोग उन्हें पहचान लेंगे, फोटो और ऑटोग्राफ के लिए भीड़ लग जाएगी। लेकिन गुरुजी ने मुस्कुराते हुए कहा कि कोई परेशानी नहीं होगी।

इसके बाद जब वह आश्रम पहुंचे तो वहां हजारों लोग मौजूद थे, जिनमें तमिलनाडु के भी कई लोग शामिल थे। रजनीकांत को उम्मीद थी कि लोग उन्हें देखते ही पहचान जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज़ में बताया कि “एक भी इंसान ने मेरी तरफ देखा तक नहीं। फोटो और ऑटोग्राफ मांगना तो दूर, किसी ने बात तक नहीं की। मैं हाथ हिला रहा था, लेकिन कोई ध्यान ही नहीं दे रहा था।”

उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था। दुनिया भर में करोड़ों फैंस रखने वाले अभिनेता के लिए यह पल उनके अहंकार को तोड़ने वाला साबित हुआ। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। रजनीकांत ने स्वीकार किया कि उन्होंने बड़ेबड़े नेताओं और उद्योगपतियों से मुलाकात की है, लेकिन आश्रम में मिला यह अनुभव उन्हें भीतर तक बदल गया।

कार्यक्रम में अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा कि गुरुजी ने पहले ही कहा था कि कोई डिस्टर्बेंस नहीं होगा, लेकिन इस घटना ने उनके दिमाग को जरूर हिला दिया। यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह कमल हासन के साथ भी एक बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे।

Leave a Reply