‘सबके सामने नाना पाटेकर ने मारा था जोरदार थप्पड़, फूट-फूटकर रो पड़ी थीं मधु शाह, सालों बाद किया बड़ा खुलासा​

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मधु शाह इन दिनों इंटरव्यूज के लिए काफी चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस ने अपने समय में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। मधु हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। अब एक बातचीत के दौरान उन्होंने एक ऐसा किस्सा साझा किया कि लोग सुनकर हैरान हो गए। नाना पाटेकर के बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना ने मधु को थप्पड़ मार दिया था। अब क्या है पूरी खबर, चलिए बताते है।

‘सबके सामने नाना पाटेकर ने मारा था जोरदार थप्पड़, फूट-फूटकर रो पड़ी थीं मधु शाह, सालों बाद किया बड़ा खुलासा​

बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु शाह ने एक लंबे ब्रेक के बाद अब फिल्मों में वापसी की है और आते ही बैक टू बैक इंटरव्यूज दे रहीं हैं। ऐसे ही एक बातचीत में एक्ट्रेस ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया कि बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान सभी के सामने थप्पड़ मार दिया था। दरअसल, मधु अपने बारे में बात करते हुए कहती हैं कि वह जिसके साथ भी काम करतीं थीं उनके जैसे हो जाती थी।

हिंदी रश के साथ बातचीत में एक किस्सा सुनाते हुए वह कहती है कि, ‘नाना पाटेकर के साथ काम करके मैं मैथड एक्टर बन गई। एक सीन में ग्लिसरीन लगाकर हमें रोना था। नाना ने कहा नो ग्लिसरीन, फील करो, आंसू आने चाहिए। अब मेरे आंसू नहीं आ रहे थे। तो उन्होंने सीन में मुझे सबके सामने रियल का थप्पड़ मारा। मैं रियल में जोर से रोने लगी। वो कभी रियर्सल में ऐसा नहीं करते थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मैं हैरान हो गई जब मुझे थप्पड़ लगा।’

आगे मधु कहती हैं ‘मैं बहुत गुस्से वाली थी। मुझे जोर से गुस्सा आया मैंने भी उल्टा उन्हें जोर से सच में थप्पड़ मारा। वो सीन ही ऐसा था जहां हमें एक दूसरे को थप्पड़ मारना था तो एक्टर के तौर पर सच में हमने ऐसा किया। उस सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर अनिल मट्टू जी ने पूरा दिन रखा था। लेकिन इस वाकया के बाद परफेक्ट सीन मिला और हम घर चले गए क्योंकि नाना जी ने कहा कि इसके बाद और कितना परफेक्ट शॉट चाहिए।’

बता दें कि मधु शाह और नाना पाटेकर ने यशवंत फिल्म में साथ काम किया था। ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने और भी काफी बातों पर बात की। मधु ने ये भी कहा कि जब वो बॉलीवुड में थीं, तो बहुत सारी पार्टीज में नहीं जाती थीं। वो कहती हैं  मैं पार्टीज में जाकर काम नहीं लेना चाहती थी।

Leave a Reply