कॉकरोच बड़ा दिलचस्प जीव है. बहुत कम लोग जानते हैं कि ये अपना 75 फीसदी समय आराम करते हुए बिताते हैं. जीरो डिग्री सेल्सियस तक जमा देने वाली सर्दी को सहन करने की क्षमता रखते हैं. ये सांस लेने के लिए मुंह या सिर पर निर्भर नहीं होते. इनके शरीर में छोटेछोटे हिस्से होते हैं, जिनकी मदद से ये सांस लेते हैं. कॉकरोच की चर्चा इसलिए क्योंकि दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ. पार्टी ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री ने शाम 5 बजे तक इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे देश में प्रदर्शन होगा. 13 जून को फिर से जंतरमंतर पर प्रदर्शन करेंगे.

कॉकरोच जनता पार्टी अपनी ताकत दिखा रही है. इस पार्टी का प्रतीक भी कम पॉवरफुल नहीं है. दुनिया में कॉकरोच का इतिहास बहुत पुराना है. दावा किया जाता है कि इसकी उत्पत्ति 280 मिलियन वर्ष से भी अधिक समय पहले कार्बोनिफेरस युग में हुई थी. जानिए कॉकरोच से जुड़ी ऐसी ही 10 दिलचस्प बातें.
1 40 मिनट सांस रोकने की कला
कॉकरोच के बारे में एक दिलचस्प बात यह भी है कि यह 40 मिनट तक अपनी सांस को रोकने में माहिर है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये आधे घंटे तक पानी में डूबे रहें तो भी जिंदा रहे सकते हैं. पानी की कमी को कंट्रोल करने के लिए ये अक्सर अपनी सांस को रोकते हैं. यही खूबियां इन्हें दूसरे जीवों से अलग बनाती हैं.
सिर कटने के बाद भी यह एक हफ्ते तक जिंदा रह सकता है. फोटो: Pexels
2 बिना सिर एक हफ्ते तक जिंदा रहता है
कॉकरोच का ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम इंसानों की तरह नसों से जुड़ा हुआ नहीं है. इसमें ओपन ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम हैं. ऐसे समझ सकते हैं कि एक हिस्से में ब्लड इकट्ठा है. इसकी स्किन पर छोटेछोटे छेद होते हैं इनकी मदद से सांस लेता है. यानी सिर कटने के बाद भी यह सांस लेना जारी रखता है और इसका नर्वस सिस्टम शरीर के अलगअलग हिस्सों में फैला रहता है. सिर कटने के बाद भी यह एक हफ्ते तक जिंदा रह सकता है.
3 एक घंटे में 5 किलोमीटर की दौड़
कॉकरोच एक घंटे में करीब 5 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं. इसका सीधा सा मतलब यह भी समझा जा सकता है कि यह घर में बैक्टीरिया को बहुत तेजी से फैला सकते हैं. यानी इनका आसपास होना संक्रमण की वजह बन सकता है जो तेजी से फैलने की ताकत रखता है.
दुनियाभर में सबसे ज्यादा जर्मन कॉकरोच पाए जाते हैं. फोटो: Pexels
4 36 दिन में हो जाते हैं जवान
एक नवजात जर्मन कॉकरोच महज 36 दिन में वयस्क बन जाता है. जर्मन इसलिए क्योंकि ज्यादातर देशों में इसकी यही प्रजाति आमतौर पर पाई जाती है. यह तेजी से अपनी संख्या को बढ़ाते हैं. लोगों में बीमारी और एलर्जी की वजह बनते हैं.
5 एक दिन का कॉकरोच मातापिता जितना तेज धावक
दिलचस्प बात है कि एक दिन का कॉकरोच अपने मातापिता जितनी गति से दौड़ने की ताकत रखता है. यानी पैदायशी तौर पर इनमें तेज दौड़ने की क्षमता रहती है.
6 ये कम शराबी नहीं
कॉकरोच शराबी भी होते हैं. भले ही यह बात आपको चौंकाने वाली लगे, लेकिन सच है. कुछ खास कीटों की तरह अमेरिकी कॉकरोच की प्रजाति अल्कोहल वाले पेय पदार्थों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती है. खासकर बीयर की तरफ. वैज्ञानिक दावा करते हैं कि इसकी एक वजह उनमें मौजूद हप्स और चीनी के प्रति इनका आकर्षण हो सकता है.
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
They said cockroaches will never come on the ground pic.twitter.com/awz1GdoKVq
— Abhijeet Dipke June 6, 2026
7 दुनिया का सबसे बड़ा कॉकरोच 6 इंच लंबा
6 लंबा कॉकरोच दुनिया में सबसे लम्बा है. कुछ खास प्रजातियों में ही इतनी लम्बाई होती है. यह केवल दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है. इसके पंखों का फैलाव एक फुट होता है. सामान्य तिलचट्टों का आकार ½ इंच से 2 इंच तक हो सकता है, लेकिन ये 6 इंच लम्बे होते हैं.
8इतने पुराने हैं कॉकरोच
कॉकरोच कोई 2 या 4 हजार साल पुराने नहीं हैं. इनका इतिहास बहुत पुराना है. दावा किया जाता है कि इनकी उत्पत्ति 280 मिलियन वर्ष से भी अधिक समय पहले कार्बोनिफेरस युग में हुई थी.
9 दुनियाभर में 4 हजार से अधिक प्रजातियां
दुनियाभर में कॉकरोच की 4,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें सबसे कॉमन जर्मन कॉकरोच है. अमेरिका में पाए जाने वाले अन्य तिलचट्टों में भूरे रंग की धारीदार कॉकरोच, अमेरिकी कॉकरोच और ओरिएंटल कॉकरोच शामिल हैं.
10एक महीने बिना भोजन जिंदा रहने की ताकत
ठंडे रक्त वाला जीव होने के कारण कॉकरोच बिना भोजन के लम्बे समय तक जीवित रह सकते हैं. हालांकि, बिना पानी के ये केवल एक हफ्ते तक ही जिंदा रह पाते हैं. यही वजह है कि आमतौर पर यह घरों की नमी वाले हिस्सों को ठिकाना बनाते हैं. यानी अंडरग्राउंड और बाथरूम में.





