इस वक्त नोएडा और भोपाल से शादीशुदा लड़कियों की मौत के मामले सामने आए हैं। जिन्होंने दहेज उत्पीड़न और शादी के बाद मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर बहस छेड़ दी है। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी संसद कंगना रनौत ने एक नोट शेयर किया है।

इन घटनाओं में 31 वर्षीय गर्भवती महिला त्विषा शर्मा और ग्रेटर नोएडा की 24 साल की शादीशुदा महिला की मौत का मामला मामला है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। त्विषा का शव उसके भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में पाया गया है। दोनों ही मामलों में परिवार ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा, “हर दिन शादीशुदा युवतियों से जुड़ी दुखद खबरें सामने आती हैं। कई पढ़ीलिखी लड़कियां आखिरी समय तक अपने मातापिता से मदद मांगती हैं, लेकिन भारतीय समाज अक्सर शादी के बाद बेटियों को अकेला छोड़ देता है।’
“मैं युवतियों को सलाह देती हूं कि आपका करियर आपकी जिंदगी में सबसे जरूरी है। शादी तभी सोचें जब आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों। आपको खुद अपना हीरो बनना होगा, कोई और आपको बचाने नहीं आएगा।”
क्या हैं ये मामले?
भोपाल में नोएडा निवासी 31 वर्षीय गर्भवती त्विषा शर्मा मृत पाई गईं। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही थीं और उन पर नौकरी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि शादी के बाद से उन पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ना और मारपीट की जा रही थी।





