नींद पूरी करने के लिए जल्दी सोने की सलाह दी जाती है. लेकिन आजकल कई लोग शिकायत करते हैं कि रात को जल्दी सोने के बाद भी सुबह नींद पूरी सी नहीं लगती है. सुस्ती रहती है और फ्रेश फील नहीं होता है. अगर रात में जल्दी बिस्तर पर जाने के बावजूद अगर शरीर को सही आराम नहीं मिल पा रहा है, तो इसके पीछे सिर्फ कम नींद ही नहीं बल्कि आपकी कुछ रोजमर्रा की आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं. कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि अच्छी नींद सिर्फ घंटों पर नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करती है.

बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता स्क्रीन टाइम, तनाव और अनियमित दिनचर्या का असर सीधे हमारी नींद पर पड़ता है. कुछ लोग सोने से पहले घंटों मोबाइल चलाते रहते हैं, तो कुछ देर रात तक कैफीन या भारी खाना लेते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये छोटीछोटी आदतें शरीर के नेचुरल स्लीप साइकल को बिगाड़ सकती हैं, जिससे रातभर बारबार नींद टूटने लगती है और सुबह शरीर फ्रेश महसूस नहीं करता. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसी ही उन गलतियों के बारे में जो नींद की क्वालिटी को कर रही हैं खराब.
दिनभर फिजिकल एक्टिविटी की कमी
अगर आप पूरे दिन बहुत कम हैं और ज्यादातर समय बैठे रहते हैं, तो इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है. शरीर को पर्याप्त थकान न मिलने पर रात में नींद गहरी नहीं आती. यही कारण है कि कई लोग लंबे समय तक सोने के बाद भी सुबह फ्रेश महसूस नहीं करते.
दिन में ज्यादा देर तक सोना
दोपहर में लंबे समय तक सोने की आदत रात की नींद खराब कर सकती है. ज्यादा देर की नैप शरीर के नेचुरल स्लीप साइकल को बिगाड़ देती है, जिससे रात में गहरी नींद नहीं आती और सुबह उठने पर थकान बनी रहती है.
कम पानी पीना
शरीर में पानी की कमी भी नींद की क्वालिटी को प्रभावित कर सकती है. डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर में बेचैनी, सिरदर्द और मुंह सूखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे रात में बारबार नींद टूट सकती है.
रात में बारबार अलार्म लगाना
कुछ लोग सुबह उठने के लिए कई अलार्म लगाते हैं और हर थोड़ी देर में स्नूज़ करते रहते हैं. इससे नींद बारबार टूटती है और दिमाग पूरी तरह रिलैक्स नहीं हो पाता. यही वजह है कि पर्याप्त घंटे सोने के बाद भी शरीर थका हुआ महसूस करता है.





