
2027 men’s ODI World Cup Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. वनडे क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.
मीडिया रिपोर्ट्स क मुताबिक, यह मेगा इवेंट 4 अक्टूबर 2027 से शुरू होकर 21 नवंबर 2027 तक चलेगा. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 54 मैच खेले जाएंगे, जहां दुनिया की टॉप-14 टीमें ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए आपस में भिड़ेंगी.
ODI वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल तय!
2027 का वर्ल्ड कप पिछले यानी 2023 के एडिशन से काफी अलग होने वाला है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आईसीसी ने इस बार 2003 के फॉर्मेट की वापसी की है, जहां 14 टीमों को 7-7 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. फिर हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें ‘सुपर-सिक्स’ राउंड में एंट्री करेंगी. इसके बाद सुपर-सिक्स की टॉप-4 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर 21 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.
किस देश में होंगे कितने मैच?
टूर्नामेंट का आयोजन तीन देशों में किया जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका मेन मेजबान की भूमिका में होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ अफ्रीका के 8 स्टेडियमों में टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच और नॉकआउट मुकाबले आयोजित होंगे. इसमें जोहान्सबर्ग का वांडरर्स, केपटाउन का न्यूलैंड्स और डरबन का किंग्समीड शामिल है. वहीं, जिम्बाब्वे के दो शहर हरारे और बुलावायो में मैचों का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा नामीबिया पहली बार किसी बड़े आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा और वहां के भी दो मैदानों पर मैच खेले जाएंगे.
किन 14 टीमों को मिलेगा मौका?
ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट एंट्री मिली है. इनके अलावा आईसीसी रैंकिंग की टॉप-8 टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी. लेकिन नामीबिया मेजबान जरूर है, लेकिन उसे अपनी जगह पक्की करने के लिए क्वालिफायर राउंड से गुजरना होगा. बाकी 3 4 जगहों के लिए भी क्वालिफायर टूर्नामेंट में टक्कर देखने को मिलेगी. वहीं, भारतीय टीम की नजरें भी 2023 की हार को भुलाकर इस नए फॉर्मेट में इतिहास रचने पर होंगी.





