राहुल और गिल के शतक से पहले ही दिन बैकफूट पर मेहमान टीम, ऋषभ पंत और साईं सुदर्शन ने रचा इतिहास​

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत मुल्लांपुर में हो चुकी है. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच में भारत के लिए डेब्यू करने वाले मानव सुथार 319वें खिलाड़ी बने हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही दिन टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

राहुल और गिल के शतक से पहले ही दिन बैकफूट पर मेहमान टीम, ऋषभ पंत और साईं सुदर्शन ने रचा इतिहास​

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही दिन भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान केएल राहुल के बल्ले से शतक निकला है. वहीं साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्द्धशतक ठोका है.

IND vs AFG: भारत ने पहले ही दिन बनाया 368 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाजो के बीच 11.6 ओवरों में 41 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने 5 चौके जड़े.

इसके बाद आए नए बल्लेबाज साईं सुदर्शन और केएल राहुल के बीच भी 139 रनों की साझेदारी हुई. साईं सुदर्शन 104 गेंदों में 13 चौके की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए. साईं सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल को मोहम्मद सलीम सफी ने अपना शिकार बनाया.

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शुभमन गिल के साथ मिलकर केएल राहुल ने अपना शतक जड़ा. केएल राहुल ने 165 गेंदों में 11 चौके की मदद से 100 रनों की पारी खेली और फिर एक गलत शॉट खेलकर जिया उर रहमान को अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए और शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने 121 रन जोड़े.

इस दौरान शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया, जबकि ऋषभ पंत ने अर्द्धशतक जड़ा. शुभमन गिल 143 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 103 रन बनाकर मैदान पर नाबाद खड़े हैं. जबकि ऋषभ पंत दिन का खेल खत्म होने तक 70 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैदान पर खड़े हैं.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

भारत : केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान : सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी , अफसर ज़ज़ई , अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी.

Leave a Reply