इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। एक तरफ बड़े बजट की चर्चित वेब सीरीज ‘सिटाडेल सीजन 2’ दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है, तो दूसरी ओर एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने को तैयार हैं। थ्रिल, सस्पेंस, क्राइम और इमोशन हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास आने वाला है, जिससे वीकेंड की प्लानिंग और भी दिलचस्प हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं इस वीक आने वाली फिल्में और वेब सीरीज।

लव इंश्योरेंस कंपनी
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ तमिल साइंसफिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें प्रदीप रंगनाथन, कृति शेट्टी समेत कई सितारे नजर आए हैं। इस फिल्म का हिंदी डब वर्जन आज 6 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गया है। अगर इसकी कहानी की बात करें, तो इसमें LIK नाम का एक डेटिंग ऐप बनाया जाता है, जो सफल रिश्तों की गारंटी देता है। वहीं, वाइब वासी स्वाभाविक और सच्चे प्यार में यकीन रखता है। उसे धीमा से प्यार हो जाता है एयर वह SJ सूर्या के लव ऐप और इसके तकनीकी सिस्टम को चुनौती देता है।
यह भी पढ़ें:
सिटाडेल सीजन 2
‘सिटाडेल सीजन 2’ 6 मई को प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित इंटरनेशनल सीरीज में से एक है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन एक बार फिर दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे।
लुक्खे
‘लुक्खे’ एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा वेब सीरीज है। 8 एपिसोड की इस सीरीज को हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया है। इसे विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ‘लुक्खे’ की कहानी चंडीगढ़ के रैप कल्चर और स्ट्रीट राइवलरी पर आधारित है। इसमें दो रैपर्स ‘MC बदनाम’ और ‘OG’ की टक्कर दिखाई गई है। उनकी यह दुश्मनी बदले, सपनों और जिंदगी के सफर को जोड़ती है। सीरीज का टैगलाइन है ‘रैप और बदला, दोनों लाउड है।’ यह 8 मई को प्राइम वीडियो पर आ रही है।
वाझा II
‘वाझा II’ एक मलयालम कॉमेडीड्रामा फिल्म है। लगभग 10 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 233 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें चार दोस्तों हाशिर, एलन, अजिन और विनायक की कहानी देखने को मिलती है। इन दोस्तों को नकारा माना जाता है। आगे क्या होता है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। इसे 8 को हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
डकैत
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिल्म की कहानी हरिदास के इर्दगिर्द घूमती है, जो 13 साल की जेल की सजा काटकर भाग निकलता है। उसका सिर्फ एक ही मकसद है, सरस्वती से बदला लेना। सरस्वती कभी उसकी प्रेमिका थी, जिसने उसे फंसाया था। इस मूवी में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, जरीना वहाब और अतुल कुलकर्णी भी हैं और यह फिल्म 8 मई को प्राइम वीडियो पर आ रही है।
भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम
‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ एक मलयालम कॉमेडीथ्रिलर सीक्वल फिल्म है। इसमें साईजू कुरुप, सूरज वेंजारामूडु समेत कई सितारे नजर आए हैं। फिल्म की कहानी सासी और उसके परिवार के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपने दिवंगत मुखिया भरथन नायर की छिपी हुई दूसरी जिंदगी और उससे जुड़े रहस्यों का पर्दाफाश होने पर एक अनजाने में हुए अपराध को छिपाने की कोशिश करते हैं। आगे क्या होता है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा और इसे 8 मई को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:





