बाबर आजम के साथ पाकिस्तान ने कर दिया खेल, क्या फिट होकर भी प्लेइंग इलवेन से बाहर!​

बाबर आजम के साथ लगता है कि खेल हो गया है। उनके चोटिल होने की बात कही गई थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वे पूरी तरह से फिट हैं, इसके बाद भी प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिए गए हैं। इससे बाबर आजम भी नाखुश नजर आ रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पहले गेंदबाजी कर रही है।

बाबर आजम के साथ पाकिस्तान ने कर दिया खेल, क्या फिट होकर भी प्लेइंग इलवेन से बाहर!​

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है। जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत हो रही है, इससे उसकी अंक तालिका पर भी असर पड़ेगा। जब सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया तो शान मसूद की कप्तानी में बाबर आजम का भी नाम इसमें शामिल था। मैच 8 मई को सुबह नौ बजे से शुरू होना था, लेकिन इससे कुछ ही घंटे पहले गुरुवार देर शाम अचानक खबर आई कि बाबर आजम चोटिल हैं और वे पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं। लेकिन सच्चाई इससे कुछ उलट नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर कही जा रही हैं तरह तरह की बातें 

टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को लेकर खबर आ रही है कि वे पूरी तरह से फिट हैं। सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर सूत्रों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि बाबर आजम को चोट नहीं लगी है। बाबर ने गुरुवार के प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया। दावा किया जा रहा है कि बाबर आजम को जानबूझकर चोटिल घोषित किया गया, क्योंकि आकिब जावेद युवाओं को मौका देना चाहते हैं। बाबर आजम भी आकिब जावेद के फैसले से नाखुश हैं। हालांकि ये बात सही है कि नहीं, इसको लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

टॉस के वक्त शान मसूद ने क्या कहा

टॉस के वक्त कप्तान शान मसूद ने कहा है कि आज के मुकाबले में अजान अवैस ने ओपनर के तौर पर डेब्यू किया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वे डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा खेल दिखा रहे हैं। वह अंडर19 से डोमेस्टिक रेड बॉल क्रिकेट तक आए हैं। अब्दुल्ला फजल ने हाल ही में खत्म हुई कायदेआजम ट्रॉफी में सेंचुरी बनाई और मैन ऑफ द मैच जीता और प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में टॉप स्कोरर रहे हैं। बाबर आजम को लेकर कप्तान ने कहा कि बदकिस्मती से बाबर बाहर हैं। यह देर से लिया गया फैसला है। हम उनके साथ रिस्क नहीं ले सकते।

Leave a Reply