Pati Patni Aur Woh Do X Review: दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का दूसरा पार्ट है और इस बार पूरी स्टार कास्ट ही अलग है।

पहले पार्ट में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे के लव ट्रांयगल ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। ऐसे में इस बार भी फैंस उम्मीद लगाये बैठे हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से किया गया, लेकिन क्या फिल्म वाकई कमाल की है या नहीं, इसके लिए जानते हैं सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में क्या कह रहे हैं।
पति पत्नी और वो दो एक्स रिव्यू
इस फिल्म को एक्स पर फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। रिलीज से एक रात पहले इस फिल्म की तारीफ में लोगों ने कई पोस्ट किए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पीवीआर सिमेना ने भी फिल्म को लेकर लिखा, “पति पत्नी और वो दो आपको एक ऐसा मजेदार सफर कराने के लिए पूरी तरह तैयार है जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।”
एमटूके सिनेमाज ने लिखा, “प्यार, मस्ती और अंतहीन मनोरंजन से भरपूर हंसीमजाक के लिए तैयार हो जाइए।पति पत्नी और वो दो रोमांस, कॉमेडी और अप्रत्याशित ट्विस्ट का एक ऐसा बेजोड़ मिश्रण पेश करती है जो आपको अंत तक बांधे रखेगा।”
एक्स पर मिल रहे रिव्यू के मुताबिक ‘पति पत्नी और वो 2’ एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म का पहला हाफ अच्छा बताया जा रहा है।
पहले हाफ से ज्यादा फिल्म के दूसरे हाफ की तारीफ हो रही है। आयुष्मान खुराना के अलावा रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है।
फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने फिल्म को 3.5 स्टार रेटिंग दी है। साथी ही इस मल्टीस्टारर को फुल एंटरटेनर भी बताया है। ॉ
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।
फिल्म को गुलशन कुमार, बी.आर. चोपड़ा और टीसीरीज़ फिल्म्स व बी.आर. स्टूडियोज़ के बैनर तले बनाया गया है।





