PBKS vs MI IPL 2026 Match Highlights: तिलक वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी से मुंबई 6 विकेट से जीता, पंजाब की लगातार 5वीं हार​

मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी साथ ही शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब के लिए इस मैच में जीत जरूरी था, लेकिन उसे निराशा मिली और उसे इस सीजन में लगातार 5वीं हार झेलनी पड़ी। मार्को यानसेन ने जो 18वां ओवर फेंका उसमें 22 रन बने और मैच इसी ओवर में मुंबई के पक्ष में आ गया। बुमराह की कप्तानी में आईपीएल में मुंबई को पहली जीत मिली। तिलक वर्मा को उनकी नाबाद 75 रन की पारी केलिे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

PBKS vs MI IPL 2026 Match Highlights: तिलक वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी से मुंबई 6 विकेट से जीता, पंजाब की लगातार 5वीं हार​

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में हुआ। इस मैच में मुंबई की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की। मुंबई ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Punjab Kings 
200/8

vs

Mumbai Indians  
205/4

Match Ended
Mumbai Indians beat Punjab Kings by 6 wickets

प्रभसिमरन सिंह ने लगाया अर्धशतक

प्रियांश आर्या ने 22 रन की पारी खेली जबकि प्रभसिमरन सिंह 57 रन के स्कोर पर आउट हुए। मुंबई के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर 4 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए। कूपर कोनोली 21 रन के स्कोर पर आउट हुए। सूर्यांश शेडगे 8 रन जबकि शशांक सिंह 2 रन पर आउट हुए। यानसेन भी नहीं चले और 2 रन पर बोल्ड हो गए। विष्णु विनोद ने नाबाद 15 रन जबकि जेवियर बार्टलेन 18 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तो वहीं दीपक चाहर को 2 सफलता मिली।

रोहित शर्मा ने बनाए 25 रन, तिलक वर्मा का अर्धशतक

मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा को 25 रन पर चहल ने आउट कर दिया जबकि रयान रिकेल्टन ने 48 रन की पारी खेली। नमनधीर ने निराश किया और 9 रन पर पवेलियन लौट गए जबकि रदरफोर्ड ने 20 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक 25 गेंदों पर पूरा किया और 75 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि विल जैक्स भी 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

मुंबई ने प्लेइंग 11 में किए 2 बदलाव

मुंबई ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए और सूर्यकुमार यादव इस मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं जबकि शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया। पंजाब ने इस मैच के लिए अपनी अंतिम ग्यारह में 3 बदलाव किए और हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजेई को टीम में जगह मिली। रोहित शर्मा मुंबई की मुख्य प्लेइंग में नहीं हैं, हालांकि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया गया।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन , नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह , रघु शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह , कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

Leave a Reply