बाजार की मिलावटी और महंगी सब्जियों की वजह से अब लोग घर पर ही ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाना पसंद कर रहे हैं। किचन गार्डन न सिर्फ आपको खाने के लिए हेल्दी सब्जियां देता है बल्कि यह प्रकृति से जुड़ने का भी मौका देता है। अगर आप भी घर पर किचन गार्डन की शुरुआत करना चाहते हैं तो कुछ आसान पौधों को लगा सकते हैं जो बहुत कम देखरेख में उग जाते हैं।

गर्मियों में किचन गार्डन की शुरुआत करने के लिए आप खास पौधों को लगा सकते हैं। कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखकर आप अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
हरा धनिया
हरा धनिया सब्जी का रंग और स्वाद दोनों बदल देता है। खासकर गर्मी में ये बहुत महंगे हो जाते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में आप इसे अपने किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं।
पुदीना
पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाने के काम आता है। इससे आप रायता और चटनी बना सकते हैं। रोज के खाने में ये बहुत काम आता है। जिसे उगाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।
करी पत्ता
करी पत्ता साउथ इंडियन डिशेज में काफी ज्यादा डाला जाता है। इसे आप दाल, सांभर या सब्जी में डाल सकते हैं। इसे आप गमले में भी उगा सकते हैं।
पालक
गर्मियों में मिलने वाली हरी पालक खाने के कई फायदे होते हैं। इसे आप बहुत जल्दी उगा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हरी मिर्च
हरी मिर्च हर खाने में डाली जाती है। इसके बिना हर खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। मिर्च के पौधों को कम देखभाल की जरूरत होती है। सही धूप, पानी और देखरेख से इसकी पैदावार अच्छी होती है।
टमाटर
गर्मी में टमाटर के दाम आसमान छूने लगते हैं। ऐसे में इन्हें किचन गार्डन में उगाना एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। टमाटर के पौधों की थोड़ी खास देखभाल करनी पड़ती है नहीं तो इनमें कीड़े लग जाते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
किचन गार्डन के लिए ऐसी जगह को चुनें जहां कम से कम 4 से 5 घंटे की धूप आती है। इसके अलावा बालकनी, छत या खिड़की के पास भी इन्हें लगाया जा सकता है।
मिट्टी में खाद को मिलाकर उसे उपजाऊ बनाया जा सकता है। इसके लिए आप जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं। इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और अच्छे फल देते हैं।
किसी भी मौसम में पानी ज्यादा या कम होना पौधों की ग्रोथ को प्रभावित करता है। ऐसे में ध्यान रहे कि ज्यादा पानी का इस्तेमाल न किया जाए।
किचन गार्डन में ताजी सब्जियां खाने के साथसाथ मानसिक शांति भी मिलेगी। अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो इन पौधों को लगाकर अच्छे से देखभाल करें। साथ ही इससे आपको ऑर्गेनिक सब्जियां भी मिलेंगी।





