PM Modi का Netherlands से संदेश: पासपोर्ट बदल सकता है, लेकिन हमारी भारतीयता नहीं​

प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने  भारत और भारतीयों की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट का रंग, पता या समय क्षेत्र बदल सकता है, लेकिन भारतीयता नहीं बदल सकती। उन्होंने भारतीय समुदाय द्वारा उनके गर्मजोशी से स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि इतना प्यार और उत्साह… सच कहूँ तो, कुछ पल के लिए तो मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड्स में हूँ। ऐसा लग रहा है जैसे भारत में कहीं कोई त्योहार चल रहा हो।

PM Modi का Netherlands से संदेश: पासपोर्ट बदल सकता है, लेकिन हमारी भारतीयता नहीं​

प्रधानमंत्री ने समुदाय को संबोधित करने से पहले राजस्थानी लोक नृत्य का आनंद लिया

हेग में समुदाय को संबोधित करने से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोक नृत्य का लुत्फ उठाया।

भारतनीदरलैंड साझेदारी को बढ़ावा देने पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान

एम्स्टर्डम पहुंचने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतयूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते ने व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के नए अवसर पैदा किए हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दोनों देश जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में और अधिक निकटता से काम कर सकते हैं।

व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा वार्ता के प्रमुख बिंदु रहेंगे

प्रधानमंत्री मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के बीच होने वाली चर्चा में व्यापार विस्तार, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, नवाचार और रक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि यह दौरा भारतनीदरलैंड संबंधों के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है, क्योंकि दोनों देश रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और गहरा करना चाहते हैं।
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply