‘युजवेंद्र चहल को जेल में डालो’, IPL 2026 के बीच गरमाया माहौल, ऐसा क्या जुल्म कर दिया?​

Yuzvendra Chahal Vaping Controversy: आईपीएल इतिहास का सबसे सफल गेंदबाज इस समय भारी विवाद में फंसा हुआ है. हम बात कर रहे हैं पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने तो चहल को जेल भेजने की मांग भी कर दी है. दरअसल, आईपीएल 2026 के बीच स्टार स्पिनर का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्हें फ्लाइट में बैठकर कथित तौर पर वेपिंग करते हुए देखा गया था. पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने चहल की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब किंग्स के इस स्टार खिलाड़ी को ईसिगरेट का सेवन करने के आरोप में जेल में डाल देना चाहिए.

‘युजवेंद्र चहल को जेल में डालो’, IPL 2026 के बीच गरमाया माहौल, ऐसा क्या जुल्म कर दिया?​

इस वीडियो पर मचा बवाल
पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अक्सर इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हैं. फैंस उनके वीडियो का इंतजार भी करते हैं. हालांकि, अर्शदीप के एक वीडियो ने चहल को मुश्किल में डाल दिया. क्लिप में देखा गया कि स्टार स्पिनर प्लेन में बैठकर कथित रूप से ईसिगरेट का सेवन कर रहे थे. हालांकि, जी न्यूज इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है और न ही यह सत्यापित कर पाया है कि चहल वास्तव में ईसिगरेट का सेवन कर रहे थे या नहीं. भारत में ईसिगरेट का उपयोग और बिक्री प्रतिबंधित है.

पूर्व भारतीय स्पिनर का फूटा गुस्सा
पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए युजवेंद्र चहल को लताड़ा है. उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, ”भारत में वेप प्रतिबंधित है. ऐसे व्यक्ति को जेल में डाल देना चाहिए. कानून बनाने का क्या फायदा जब उन्हें लागू ही न किया जाए? मैच फीस का 25% तो मामूली रकम है. अगर किसी आम आदमी ने ऐसा किया होता, तो क्या कार्रवाई होती?”

रियान पराग भी वेपिंग करते पकड़े गए
आईपीएल 2026 में वेपिंग का मामला दूसरी बार सामने आया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ईसिगरेट का सेवन करते देखा गया. बीसीसीआई ने इसपर एक्शन लेते हुए रियान पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोका था. यह देखना बाकी है कि कथित वेपिंग घटना के संबंध में चहल के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं.

Leave a Reply