​​​​कासिम खान ने 15 साल की नाबालिग को किया अगवा; जीबी रोड पर बेचने की थी साजिश!​​​​​

  • नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग को लखनऊ से दिल्ली लेकर पहुंचा कासिम खान
  • सामाजिक कार्यकर्ताओं की सूचना पर नाबालिक को दिल्ली से बरामद
  • सब्जी लेने गई नाबालिक का अपहरण, आरोपी ने किया लव जिहाद का प्रयास

लखनऊ। राजधानी के मडियांव में घर से सब्जी लेने निकली 15 साल की नाबालिक के साथ ज़बरन अपहरण, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। आरोपी कासिम खान मडियांव के खुदान का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि नाबालिक 7 जून को शाम के समय घर के पास ही सब्जी लेने गई थी,उसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपी कासिम खान ने उसे जबरन चार पहिया गाड़ी में बिठा लिया और नशीला पदार्थ देकर उसे चारबाग स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली ले गया, आरोपी दिल्ली के जीबी रोड के पास होटल बुक करने की फिराक में था। आरोपी नाबालिक को लेकर जिस रिक्शा से आया था, उस रिक्शे के चालक ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को सूचना दी और संदेह जताते हुए बताया कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को जीबी रोड पर अनैतिक धंधों में बेचने आया है।

इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर पूछताछ की और तत्काल पुलिस को बुलाया पुलिस दोनों लोगों को लाहौरी गेट थाना लेकर गई फिर परिजनों को कासिम के साथ नाबालिक के बरामद होने की सूचना दी। 8 जून को करीब 11:00 बजे सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार दिल्ली रवाना हुआ और 9 जून की रात करीब 2:00 बजे नाबालिग लेकर लखनऊ पहुंचा, पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पिता बताते हैं कि मडियांव थाने में 7 जून की रात को पुलिस से शिकायत की गई थी । एप्लीकेशन में सुधार करने को कहा गया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। और ना ही कोई पुलिस कर्मी नाबालिक को बरामद कराने के लिए परिवार के साथ दिल्ली पहुंचा था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एसीपी अलीगंज के द्वारा बताया गया है कि पुलिस इस मामले जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply