बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर जल्द ही ‘रामायणम्’ में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता ने उत्तर प्रदेश में स्थित रामनगरी अयोध्या में 2,134 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा है, जिसकी कीमत 3.31 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

14 मई 2026 की प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह प्लॉट सरयू नदी के किनारे विकसित किए जा रहे 75 एकड़ के बड़े प्लॉटेड डेवलपमेंट का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट में एक शानदार क्लबहाउस, 35 से ज्यादा प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाएं और 5 एकड़ में फैला शाकाहारी होटल द लीला भी है।
यह 75 एकड़ का बड़ा प्रोजेक्ट ऐसे इलाके में बनाया जा रहा है जो प्रमुख धार्मिक स्थलों के पास स्थित है, जिससे इसकी लोकेशन खास बन जाती है। इस पूरे प्रोजेक्ट को हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा विकसित कर रहा है।
अपने इस निवेश के बारे में बात करते हुए ने कहा, “मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने बस इस बुलावे को स्वीकार किया है। अयोध्या हमारे इतिहास और संस्कृति से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ स्थान है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। द सरयू में यह जमीन लेना मेरी उस कोशिश का हिस्सा है, जिससे मैं इसे अपने परिवार की विरासत का हिस्सा बना सकूं। HoABL ने पूरी प्रक्रिया को अपने डिजिटल सिस्टम के जरिए बहुत आसान, साफ और बिना किसी परेशानी के बना दिया।”
अभिनंदन लोढ़ा ने इस निवेश पर टिप्पणी करते हुए कहा, “अयोध्या भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान के केंद्र में है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और वैश्विक ध्यान के चलते लंबे समय में मजबूत विकास की संभावना है। Ranbir Kapoor का यह निवेश दिखाता है कि समझदार खरीदार अब अयोध्या को सिर्फ भावनात्मक रूप से नहीं, बल्कि एक रणनीतिक और भविष्य की संभावनाओं वाले स्थान के रूप में भी देख रहे हैं।”
अयोध्या में अमिताभ बच्चन की भी है संपत्ति
दिग्गज अभिनेता ने भी अयोध्या में बड़ा रियल एस्टेट निवेश किया है। उन्होंने मार्च 2026 में अयोध्या में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई गई।
इससे पहले 2025 में भी अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 25,000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है। साल 2024 साल राम मंदिर उद्घाटन से पहले उन्होंने 5,372 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने कथित तौर पर 4.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।





