रश्मिका मंदाना ने पूरी की ‘मैसा’ की शूटिंग, बैंकॉक में ली थी खास ट्रेनिंग, टीम के लिए इमोशनल नोट किया शेयर

‘मैसा’ 2026 की मोस्ट अवेटेड एक्शनथ्रिलर फिल्मों में से एक है, जिसमें पैनइंडिया स्टार रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है, जो सिनेमाघरों में 5 भाषा में रिलीज होने वाली है। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए मशहूर ‘नेशनल क्रश’ ने हर बार अपने बेहतरीन किरदार से दर्शकों का दिल जीता है और अब वह ‘मैसा’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में वह एक बोल्ड और शक्तिशाली अवतार में दिखाई देने वाली हैं, जो उनके पहले ऑनस्क्रीन रोल से कहीं ज्यादा अलग होने वाला है। रश्मिका मंदाना ने ‘मैसा’ की शूटिंग से जुड़ा नया अपडेट शेयर किया है।

रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'मैसा' की शूटिंग, बैंकॉक में ली थी खास ट्रेनिंग, टीम के लिए इमोशनल नोट किया शेयर

रश्मिका मंदाना ने पूरा किया ‘मैसा’ शूट

एक्ट्रेस ने केरल में एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर ली है और अपनी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। रश्मिका ने केरल में 16 दिनों के शेड्यूल के दौरान हाईऑक्टेन एक्शन सीन्स के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली। उन्होंने बैंकॉक में हर दिन आठ घंटे कॉम्बैट फाइटिंग और अलगअलग फॉर्म्स का अभ्यास किया। अब एक्ट्रेस ने केरल शेड्यूल पूरा कर लिया है और बेहतरीन टीम का शुक्रिया अदा किया है।

रश्मिका मंदाना ने टीम के लिए लिखा खास नोट

अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, एक छोटा सा अपडेट है कि हमने केरल में Mysaa का एक लंबा शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है!! और ये कुछ ऐसे प्यारे लोग हैं, जिन्होंने बहुत मेहनत की और इसे मुमकिन बनाया!शुक्रिया दोस्तों.. और मैं आप लोगों से जल्द ही सेट पर फिर मिलूंगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। rawindrapulle, unformulafilms।’ उन्होंने दूसरी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘आप लोग!! मुझे आप लोगों की अभी से याद आ रही है!! मुझे लोगों को मारना सिखाने के लिए शुक्रिया और वो भी बिना उन्हें चोट पहुंचाए! आप लोगों से सीखना बहुत मजेदार रहा!! आप सभी से फिर से बहुत जल्द मिलने का इंतजार है!!jaikastunts, june.sasitorn. केचा मास्टर!! बहुतबहुत धन्यवाद दोस्तों!!!’

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में

अनफॉर्मूला फिल्म्स द्वारा निर्मित और रवींद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित ‘मैसा’ जनजातीय भूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शनथ्रिलर फिल्म है। ‘मैसा’ के साथसाथ रश्मिका मंदाना कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। वह शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी, जो इस साल 19 जून को रिलीज होने वाली है। वह विजय देवरकोंडा के साथ पीरियड ड्रामा ‘रणबाली’ का भी हिस्सा हैं।

ये भी पढे़ं

Leave a Reply