RCB की नेटवर्थ CSK, MI से भी ज्यादा, पंजाब किंग्स सबसे नीचे; वैभव की टीम है लिस्ट में इस नंबर पर

आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है और 2026 में भी इस टीम का प्रदर्शन अच्छा हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच अब आरसीबी ने अपनी नेटवर्थ के आधार पर सभी फ्रेंचाइजियों की रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। कमाल की बात ये है कि आरसीबी की नेटवर्थ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस से भी ज्यादा है।

RCB की नेटवर्थ CSK, MI से भी ज्यादा, पंजाब किंग्स सबसे नीचे; वैभव की टीम है लिस्ट में इस नंबर पर

आरसीबी की नेटवर्थ सबसे ज्यादा

2026 सीजन के शुरू होने से पहले इस लीग की दो फ्रेंचाइजियों की नीलामी हुई थी। इनमें से एक डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी थी जबकि दूसरी टीम राजस्थान रॉयल्स थी। नीलामी के बाद आरसीबी इस समय सबसे ज्यादा नेटवर्थ वाली टीम बन गई है। आरसीबी की नेट वर्थ इस वक्त 16,706 करोड़ रुपये है जबकि दूसरे नंबर पर वैभव की टीम राजस्थान है जिसकी नेटवर्थ 15,300 करोड़ है।

तीसरे स्थान पर है मुंबई इंडियंस

आरसीबी और राजस्थान के बाद तीसरे नंबर पर मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस है जिसकी नेटवर्थ इस वक्त 13,500 करोड़ रुपये है। चेन्नई सुपर किंग्स अब टॉप तीन टीमों की लिस्ट में नहीं है और अब ये आईपीएल की सबसे ज्यादा नेट वर्थ वाली टीमों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। सीएसके की नेटवर्थ अब 11,300 करोड़ रुपये है। इसके बाद यानी 5वें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है जिनकी नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये है।

पंजाब किंग्स की नेटवर्थ सबसे कम

की सभी 10 टीमों में जिस टीम की नेटवर्थ सबसे कम है यानी जो टीम आखिरी पायदान पर है वो पंजाब किंग्स है जिसकी नेटवर्थ इस वक्त 8,000 करोड़ रुपये है जबकि 9वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है जिसकी नेटवर्थ इस वक्त 8,600 करोड़ है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। छठे स्थान पर गुजरात टाइटंस है जिसकी नेटवर्थ 9,600 करोड़ है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की नेटवर्थ 9,500 करोड़ रुपये है और वो लिस्ट में 7वें स्थान पर है।

Net worth of each IPL franchise :

RCB – ₹16,706cr. 🥇

RR – ₹15,300cr. 🥈
MI – ₹13,500cr. 🥉

4️⃣ CSK – ₹11,300cr.
5️⃣ LSG – ₹10,000cr.
6️⃣ GT – ₹9,600cr.
7️⃣ KKR – ₹9,500cr.
8️⃣ SRH – ₹8,800cr.
9️⃣ DC – ₹8,600cr.
🔟 PBKS – ₹8,000cr.

— Mufaddal Vohra May 7, 2026

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, क्रिस गेलकेएल राहुल का कीर्तिमान किया ध्वस्त

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 रन की पारी खेली जिसमें 4 छक्के लगाए और इसके दम पर केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा साथ ही साथ इस पारी के बाद क्रिस गेल के इस कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply