‘बेटे को सीने से चिपकाए मां की मिली लाश’, मंजर देखकर हिल गई रेस्क्यू टीम, 28 लोगों बचाया

जबलपुर: बरगी डैम हादसे में अभी राहत और बचाव कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह भी डैम से पांच शव निकाले गए हैं। अब प्रशासन ने बताया है कि क्रूज पर 43 लोग सवार थे। इनमें 28 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, बचे हुए छह लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू के दौरान एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है, एकदूसरे से लिपटे हुए मांबेटे के शव को निकाला गया है। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

‘बेटे को सीने से चिपकाए मां की मिली लाश’, मंजर देखकर हिल गई रेस्क्यू टीम, 28 लोगों बचाया

सीने से बेटे के चिपकाए रही मां
शुक्रवार को बरगी डैम में रेस्क्यू के दौरान एक तस्वीर ने सभी को रुला दिया। एक महिला की लाश मिली है। वह अपने सीने से मासूम बेटे को चिपकाए थी। पानी के बहाव के बीच मां ने अपने बेटे का साथ नहीं छोड़ा। मां लाइफ जैकेट पहनी थी लेकिन बेटा ऐसे ही था। दुखद बात यह रही कि दोनों की जान नहीं बच पाई। रेस्क्यू टीम ने जब दोनों का शव निकाला दो वहां चीख पुकार मच गई। हर आंखें नम थी। महिला का नाम मरिना मैसी है और बेटे का नाम त्रिशान है। वह चार साल का था। दोनों दिल्ली से घूमने जबलपुर आए थे। पिता प्रदीप और बेटी सिया की जान बच गई है।

किसी ने लाइफ जैकेट नहीं दी
हादसे में बची सिया ने कहा कि हमलोग करीब साढ़े पांच बजे क्रूज पर चढ़े थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हमें किसी ने लाइफ जैकेट नहीं दिया था। क्रूज बीच में पहुंची तो एकदम से तूफान आ गया। इसके बाद हमलोग क्रूज के नीचे वाले पार्ट में चले गए। मेरे पापा और एक अन्य अंकल ने लॉकर तोड़कर लाइफ जैकेट निकाली। पानी की तेज लहरें शिप के अंदर आ रही थी। हमलोग लाइफ जैकेट में बाहर निकल आए। मेरी मम्मी और भाई नहीं बचे हैं। गांव के लोगों ने आकर मदद शुरू की।

Leave a Reply