केसरिया पगड़ी और हाथ में तलवार, रितेश देशमुख की फिल्म में भाईजान का सरप्राइज, ‘राजा शिवाजी’ में है जबरदस्त रोल

मराठी और हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अपनी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता सलमान खान के जीवा महाला के रूप में चौंकाने वाले कैमियो की हो रही है। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक फिल्म में सलमान की मौजूदगी को काफी समय तक गुप्त रखा गया था, लेकिन अब उनकी एंट्री के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल रही हैं। हाथ में मराठा तलवार माथे पर केसरिया पगड़ी और आंखों में जबरदस्त तेवर लिए सलमान का यह लुक उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

केसरिया पगड़ी और हाथ में तलवार, रितेश देशमुख की फिल्म में भाईजान का सरप्राइज, 'राजा शिवाजी' में है जबरदस्त रोल

सोशल मीडिया पर भाई के कैमियो का जलवा

जैसे ही सिनेमाघरों में रितेश देशमुख के साथ सलमान खान की एंट्री हुई, हॉल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर फैंस ने इस दृश्य के क्लिप साझा करते हुए इसे फिल्म का सबसे बड़ा ‘हाईलाइट’ बताया है। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘पूरी फिल्म एक तरफ और भाई की एंट्री एक तरफ, बॉलीवुड के सुल्तान ऐसे ही नहीं कहलाते।’ वहीं कई लोग उनके इस लुक को देखकर उनकी पुरानी फिल्म ‘वीर’ के दिनों को याद कर रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि सलमान ने अपनी छोटी सी भूमिका से फिल्म में एक अलग ऊर्जा भर दी है।

कैसे फिल्म का हिस्सा बने सलमान खान?

दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा खुद अपनी मर्जी से बने। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। रितेश देशमुख ने एक साक्षात्कार में बताया कि जब वे नए साल के एक समारोह में सलमान से मिले तो सलमान ने सहजता से फिल्म की शूटिंग के बारे में पूछा। जब रितेश ने उन्हें बताया कि फिल्म की तैयारी चल रही है तो सलमान ने तुरंत सवाल किया, ‘मैं इसमें कौन सा रोल कर रहा हूं?’ रितेश ने उस समय बताया था कि उनके लिए अभी कोई भूमिका तय नहीं की गई है, जिस पर सुपरस्टार ने मजाकिया लेकिन दृढ़ अंदाज में कहा, ‘नहीं, नहीं, तुम मेरे बिना यह फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें रहना ही है।’ रितेश ने साझा किया कि फिल्म के प्रति सलमान के इसी लगाव और गर्मजोशी के चलते उनके लिए ‘जीवा महाला’ जैसा गौरवशाली पात्र तैयार किया गया।

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के बारे में

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन और उनके ‘स्वराज्य’ स्थापना के संकल्प की कहानी है। ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित इस फिल्म को भव्य स्तर पर शूट किया गया है। रितेश देशमुख और सलमान खान के अलावा इस ऐतिहासिक ड्रामा में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply