अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी​

Sai Sudharsan’s Record in IPL 2026: गुजरात टाइटंस के युवा स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन का शानदार प्रदर्शन आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुदर्शन ने 44 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 लंबे छक्के शामिल रहे।

अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी​

खास बात यह रही कि उन्होंने पिछली 6 पारियों में पांचवीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसी दमदार पारी के साथ सुदर्शन आईपीएल 2026 में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

Mr. Consistent 😎

Sai Sudharsan is only the 4️⃣th player to score a halfcentury against every opponent he’s faced in the #TATAIPL ✅

Relive his knock ▶️ https://t.co/NXZlHrZwjZ #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans | @sais_1509 pic.twitter.com/iJzrKEdEAf

— IndianPremierLeague May 12, 2026

लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे सुदर्शन

साई सुदर्शन इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं और हर मैच में टीम के लिए बड़ी पारियां खेल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने क्लासिक शॉट्स से सजी पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अब तक 12 मैचों में उनके नाम 501 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 155 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से अब तक 49 चौके और 22 छक्के निकल चुके हैं। अगर उनकी पिछली 6 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने 100, 87, 6, 57, 55 और 61 रन की पारियां खेली हैं, जो उनकी लगातार शानदार फॉर्म को साफ दर्शाती हैं।

Smooth 𝙎𝙖𝙞𝙡𝙞𝙣𝙜 through the storm ⛵️

The #GT opener yet again looking in good touch 👌

Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans | @sais_1509 pic.twitter.com/PCWm9lBnWp

— IndianPremierLeague May 12, 2026

कोहली और गेल जैसे दिग्गजों की बराबरी की

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज ने लगातार तीसरे आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली, शिखर धवन और क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली। वहीं, आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 6 सीजन तक 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। दूसरी तरफ केएल राहुल ने 2018 से 2022 तक लगातार 5 सीजन में यह उपलब्धि हासिल की थी।

मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद 82 रन के बड़े अंतर से गिल एंड कंपनी ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष में विराजमान हो चुकी है।

Leave a Reply