भारतीय टीम को इसी महीने अफगानिस्तान टीम की मेजबानी करनी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए अपनीअपनी टीम का ऐलान कर दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच खेला जाएगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, ऐसे में ये टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 का हिस्सा नही होगा. इस टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है, आइए जानते हैं.
Team India पहुंची मुल्लांपुर
भारतीय टीम के खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए मुल्लांपुर पहुंच गये हैं. हालांकि आईपीएल 2026 की फाइनल का हिस्सा रहने वाले शुभमन गिल, साई सुदर्शन, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज अभी तक मुल्लांपुर नहीं पहुंचे हैं. ये खिलाड़ी आज 3 जून को मुल्लांपुर पहुंच सकते हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच ये मैच 6 से 10 जून के बीच खेला जाएगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल समेत कई खिलाड़ी मुल्लांपुर पहुंच चुके हैं.
अनिल कुंबले ने चुनी Team India की प्लेइंग 11
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अनिल कुंबले ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है. अनिल कुंबले ने अपनी टीम से साई सुदर्शन को बाहर करके देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग 11 में शामिल किया है. इसके साथ ही उन्होंने 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया है. अनिल कुंबले ने इस टेस्ट मैच के लिए हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को डेब्यू करने का मौका दिया है.
कुंबले के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर को मौका दिया जाना चाहिए तो वहीं विदर्भ को ट्रॉफी जिताने वाले हर्ष दुबे को रविंद्र जडेजा की जगह प्लेइंग 11 में शामिल करने की सलाह दी है.
अनिल कुंबले द्वारा चुनी की Team India की प्लेइंग 11
शुभमन गिल , केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत , वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज.





