शनि का वक्री होना ढैय्या से पीड़ित 2 राशियों लिए रहेगा संघर्षपूर्ण, 4 उपायों को करने से मिलेगी राहत​

Shani Vakri 2026: शनि ग्रह वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं। मीन राशि में गोचर करते हुए ही शनि 27 जुलाई 2026 की सुबह वक्री गति शुरू कर देंगे और 11 दिसंबर 2026 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। आपको बता दें कि जब भी शनि ग्रह वक्री चाल चलते हैं तो ढैय्या से पीड़ित लोगों के जीवन में संघर्ष बढ़ सकते हैं। इस समय सिंह और धनु राशि के जातक शनि ढैय्या की चपेट में हैं इसलिए शनि के वक्री होने के बाद इन लोगों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि कुछ उपाय करके ये शनि के दुष्प्रभावों को दूर कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि सिंह, धनु पर शनि के वक्री होने का क्या प्रभाव पड़ेगा और कौन से उपाय इनके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

शनि का वक्री होना ढैय्या से पीड़ित 2 राशियों लिए रहेगा संघर्षपूर्ण, 4 उपायों को करने से मिलेगी राहत​

सिंह राशि 

शनि इस समय आपके अष्टम भाव में हैं इसलिए आप पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। शनि के वक्री होने के बाद अचानक से धन लाभ आपको हो सकता है। साथ ही मानसिक तनाव का सामना भी इस राशि के कुछ जातक कर सकते हैं। रोजगार की तलाश में हैं तो कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलने के योग बनेंगे। गलत लोगों की संगति से आपको संभलकर रहना होगा नहीं तो बदनामी हो सकती है। इसके साथ ही कारोबारियों को भी उतारचढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि 

आपके सुख भाव यानि चतुर्थ भाव में शनि विराजमान हैं। शनि के वक्री होने के बाद आपको पारिवारिक जीवन में बेहद संभलकर रहना होगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। विवाहित जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करें वरना अलगाव की स्थिति बन सकती है। भूमिभवन और वाहन से संबंधित मामलों में आपको सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। इस दौरान किसी पर भी आखं मूंदकर भरोसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान का आपको ख्याल रखना होगा।

शनि वक्री के बुरे प्रभावों से बचने के उपाय 

शनि वक्री के बुरे प्रभावों से बचने के लिए सिंह और धनु राशि के लोगों को नीचे दिए गए उपाय करने चाहिए।

  • तिल, लोहा, जूतेचप्पल, काले वस्त्रों का दान करने से शनि के बुरे असर दूर होंगे।
  • शनि के बुरे प्रभावों को बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ बेहद लाभदायक सिद्ध होगा।
  • वक्री शनि को शांत करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
  • जरूरतमंदों की सहायता करना और जानवरों को भोजन कराने से भी आप शनि को प्रसन्न कर सकते हैं।

 

Leave a Reply