Hapur News: हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में दो महिला एक बच्चे की दर्दनाक मौत हुई है. बताया जा रहा है कि बरेली से लुधियाना जा रहा कैंटर तेज रफ्तार होने के कारण डिवाइडर से टकरा गया और गंगा एक्सप्रेसवे पर ही पलट गया. कैंटर के पलटने दो महिला और करीब 10 माह का मासूम बच्चा भी केंटर के नीचे दब गए जिनकी तड़प तड़पकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि कैंटर में पांच व्यक्ति सवार थे. वे फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली से लुधियाना पंजाब गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रहे थे. सदरपुर टोल से जखेड़ा रहमतपुर बहादुरगढ़ की तरफ डिवाइडर से टकराने के कारण कैंटर पलट गया. इस कारण दो महिलाएं श्रीदेवी, सावित्री और एक 10 माह का बच्चा अभिजीत कैंटर के नीचे दब गए. कैंटर के नीचे दबकर तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शवो को कैंटर के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
वहीं, इस हाथसे में दो अन्य व्यक्ति लालाराम और अभिषेक घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बहरहाल, पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
गंगा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार बनी काल
पुलिस ने बताया कैंटर में पांच लोग सवार होकर बरेली से लुधियाना पंजाब गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रहे थे. कैंटर की रफ्तार काफी तेज थी. तेज रफ्तार होने के कारण कैंटर रात के समय डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे वहां चीख पुकार मच गई. हापुड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पलटी गाड़ी से लोगों को बहार निकाला. तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जिसमें दो महिला एक मासूम बच्चा था. अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.





