शुभमन गिल और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी साथ ही राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने राजस्थान को उनके घरेलू मैदान पर 77 रन से हरा दिया। ये गुजरात की इस सीजन में लगातार चौथी जीत रही साथ ही साथ रन के लिहाज से इस लीग में इस टीम की सबसे बड़ी जीत भी रही। राशिद खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आईपीएल 2026 के 52वें मैच में सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस के साथ हुआ। इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 230 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई। ये राजस्थान की लगातार दूसरी हार भी रही।
Indian Premier League, 2026
Rajasthan Royals
152
Gujarat Titans
229/4
Match Ended
Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 77 runs
साई सुदर्शनगिल ने लगाए अर्धशतक
साई सुदर्शन ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 36 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान गिल ने भी अपना अर्धशतक 30 गेंदों पर पूरा किया और 84 रन के स्कोर पर आउट हो गए। जोस बटलर को जडेजा ने 13 रन पर कैच आउट करवा दिया। जेसन होल्डर ने 7 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। वाशिंगटन सुंदर 37 रन जबकि राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए ब्रृजेश शर्मा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर 5 रन बनाकर आउट हो गए।
वैभव ने खेली 36 रन की पारी
वैभव ने 36 रन की पारी खेली जबकि कप्तान यशस्वी जायसवाल 3 रन पर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल ने 24 रन जबकि हेटमायर ने 6 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। फरेरा को 4 रन पर राशिद ने पवेलियन भेज दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। राशिद ने शुभम दुबे को 15 रन पर बोल्ड कर दिया। रविंद्र जडेजा 38 रन की पारी खेलकर आउट हो गए और उन्हेें भी राशिद ने किया आउट। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तो वहीं जेसन होल्डर को तीन जबकि रबाडा को 2 सफलता मिली।
यशस्वी ने की राजस्थान की कप्तानी
इस मैच में रियान पराग हैमस्ट्रिंग की वजह से नहीं खेले और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल ने टीम की कप्तानी की।। गुजरात ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया और इस टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी मानव सुथार की जगह हुई। राजस्थान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर और यश राज पुंजा को शामिल किया।
राजस्थान की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल , ध्रुव जुरेल , शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।
गुजरात की प्लेइंग 11
शुभमन गिल , साई सुदर्शन, जोस बटलर , निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।





