पथराव-तोड़फोड़ और तनाव… हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान बवाल, कई घायल​

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भारी बवाल और पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. हापुड़ के धौलाना में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान पथराव होने के बाद भारी बवाल हो गया है. इस घटना में कई लोग घायल हुए है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. चादेहरा गांव में हुई इस घटना के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार, एक दुकान में गुटखा लेने के दौरान विवाद शुरू हुआ था.

पथराव-तोड़फोड़ और तनाव… हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान बवाल, कई घायल​

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले के धौराना इलाके के देहरा गावं में महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान भारी बवाल हो गया. देखते ही देखते लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में की लोग घायल हुए हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, मौके पर भारी पुलिस फोर्स और कई आलाधिकारी मौजूद हैं.

गुटखा खरीदने को लेकर बवाल

घटना के बाद कई थानो की फोर्स भी मौके पर तैनात की गई है. जानकारी के अनुसार, गुटखा खरीदने को लेकर पथराल हो गया. पथराव ने कई दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. मारपीट मे कई लोग घायल हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तनाव को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील किया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया. सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और रैली में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधरउधर भागने लगे. मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए. बताया जाता है कि उपद्रवियों ने बाद में रास्ते में मिलने वाले कई वाहनों को निशाना बनाकर उनमें तोड़फोड़ की. कुछ लोगों के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है.

दो लोग गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान हंगामा हुआ है. कार्यक्रम के बाद एक लड़का एक दुकान पर किसी कारण से गया था, जिसका दुकान दौरान से विवाद हो गया. जिसके बाद कई लोगों ने पथराव किया है. इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे हैं, जो इस मामले में शामिल होगा, उसके खिसाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply