Tank Top Styling Tips: गर्मियों में स्टाइलिश और आरामदायक कपड़ों में टैंक टॉप का नाम जरूर आता है। चाहे कॉलेज जाना हो, दोस्तों के साथ आउटिंग करनी हो या कैजुअल लुक के लिए ये टॉप्स हर मौके पर शानदार लुक देते हैं। खासकर तेज गर्मी और पसीने के बीच ऐसे आउटफिट्स की जरूरत होती है जो पहनने में हल्के और फैशनेबल हों। ऐसे में आप टैंक टॉप को इस समर स्टाइल करने के लिए चुन सकती हैं।

समर वेकेशन के लिए टैंक टॉप एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है क्योंकि आरामदायक होने के साथसाथ ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक भी देता है। कॉलेज, ट्रैवल, घूमनेफिरने या आउटिंग के लिए आप टैंक टॉप को अलगअलग चीजों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
कैजुअल लुक
कैजुअल लुक के लिए टैंक टॉप को डेनिम जींस और शॉर्ट्स के साथ पेयर किया जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। इसके साथ आप स्नीकर्स और सनग्लासेस को पेयर करें जो स्टाइलिश लुक देगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गर्मियों में हल्के रंग के टैंक टॉप पहन सकती हैं जो फ्रेश और क्लासी लुक देगा।
स्मार्ट लुक
ऑफिस लुक के लिए टैंक टॉप को ओवरसाइज शर्ट या ब्लेजर के साथ पेयर किया जा सकता है, जो बहुत ही क्लासी लुक देगा। सफेद या न्यूट्रल कलर की शर्ट को आप टैंक टॉप के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी लुक को और अट्रैक्टिव बना सकती है।
स्कर्ट के साथ करें पेयर
गर्मियों में ट्रैवल के दौरान टैंक टॉप को स्कर्ट के साथ कैरी किया जा सकता है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। फ्लोरल प्रिंटेड स्कर्ट के साथ सॉलिड कलर का टैंक टॉप बहुत ही आकर्षक लुक देगा। बीच वेकेशन या डे आउटिंग के लिए इस तरह के आउटफिट स्टाइल किए जा सकते हैं। इसके साथ सैंडल और स्लिंग बैग कैरी किया जा सकता है।
फ्यूजन लुक
फ्यूजन लुक के लिए टैंक टॉप को श्रग या हल्के जैकेट के साथ पहन सकते हैं। किसी भी समय इस तरह के लुक को कैरी किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ सही एक्सेसरीज पेयर करना जरूरी है जो आपके लुक को खास बनाएगा।
रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप गर्मियों में टैंक टॉप स्टाइल कर रही हैं तो पहनते समय फैब्रिक और फिटिंग का ध्यान रखें। कॉटन या सॉफ्ट फैब्रिक आरामदायक होते हैं जिन्हें इस मौसम में खूब पसंद किया जाता है। बहुत ज्यादा टाइट कपड़ों की जगह आरामदायक टॉप्स चुनें। सही स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंस के साथ टैंक टॉप आपके समर लुक को और ग्लैमरस बना सकता है।





