बरेली। बहेड़ी में केसर चीनी मिल की जमीन की नीलामी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि सहकारी गन्ना विकास समिति बोर्ड ने शुक्रवार को केसर इंटरप्राइजेज की 11.447 हेक्टेयर जमीन को महज ₹28.05 करोड़ में नीलाम कर दिया।

BREAKING | बरेली
बहेड़ी में चीनी मिल की जमीन कौड़ियों में नीलाम! ₹100 करोड़ की संपत्ति ₹28.05 करोड़ में बेचने का आरोप
बरेली। बहेड़ी में केसर चीनी मिल की जमीन की नीलामी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि सहकारी गन्ना विकास समिति बोर्ड ने शुक्रवार को केसर… pic.twitter.com/8Vy4fhb3za
— भारत समाचार | Bharat Samachar June 6, 2026
आरोप लगाने वालों का दावा है कि इस जमीन का पूर्व में ₹67 करोड़ मूल्यांकन किया गया था, जबकि मौजूदा बाजार कीमत करीब ₹100 करोड़ बताई जा रही है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर ने स्थानीय अधिकारियों पर साठगांठ कर जमीन को कौड़ियों के भाव नीलाम करने का आरोप लगाया है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहन सिंह का आरोप है कि उनके पास ₹35 करोड़ का ड्राफ्ट होने के बावजूद उन्हें नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें बोली में शामिल किया जाता, तो सरकार और समिति को ज्यादा राजस्व मिल सकता था।
यह विवाद बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुड़िया मुकर्रमपुर में स्थित केसर इंटरप्राइजेज की जमीन से जुड़ा है। आरोपों के बाद अब पूरी नीलामी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
BREAKING | बरेली 




