रोहित शर्मा के वनडे सीरीज में खेलने पर सस्पेंस, भारत को एक ही दिन में लगे दो झटके; कोहली हो चुके हैं टीम से बाहर​

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को लिए एक साथ गुरुवार को निराश करने वाली खबरें सामने आई। पहले विराट कोहली इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए और वो वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे और अब रोहित शर्मा के बीच इस वनडे सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बन गया है। रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 से ही इंजरी परेशान कर रही है।

रोहित शर्मा के वनडे सीरीज में खेलने पर सस्पेंस, भारत को एक ही दिन में लगे दो झटके; कोहली हो चुके हैं टीम से बाहर​

रोहित शर्मा वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

एएनआई की रिपोर्ट मुताबिक रोहित शर्मा के वनडे सीरीज में खेलने पर संदेह है और बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक वो इस वनडे सीरीज को मिस कर सकते हैं। रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी और वो अपनी टीम के लिए 5 लीग मैचों में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 9 मैचों में 35.37 की औसत से 2 अर्धशतक के साथ 283 रन बनाए थे। इसके बाद जब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ था तब रोहित को टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन वो सबजेक्ट टू फिटनेस के तहत टीम का हिस्सा थे।

39 साल के रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद क्रिकेट के छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था जबकि पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी। आपको बता दें कि इससे पहले विराट कोहली भी हैमस्ट्रिंग की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। विराट कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान यानी गुजरात के खिलाफ रन लेने के दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए थे जहां उन्होंने अपनी टीम आसीबी के लिए 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल , रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

 को मौका, श्रेयस कप्तान; आयरलैंडइंग्लैंड दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को भारतीय टी20 टीम में मिल सकती है जगह

आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का चयन शनिवार को किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारतीय टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हो सकती है तो वहीं श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply