गर्मियों में थोड़ा खास तरीके से रखें त्वचा का ख्याल, घर पर बनाएं 3 तरह के नेचुरल स्क्रब

गर्मियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, इस दौरान तेज धूप, बढ़ता तापमान, पसीना और धूलमिट्टी का असर सीधे हमारी स्किन पर पड़ता है। इसकी वजह से कीलमुंहासे, टैनिंग, जलन, रूखापन और ब्लैकहेड्स और लालपन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। खासतौर पर ऑयली और सेंसिटिव स्किन वालों को इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में त्वचा की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।

गर्मियों में थोड़ा खास तरीके से रखें त्वचा का ख्याल, घर पर बनाएं 3 तरह के नेचुरल स्क्रब

स्किन को ग्लोइंग बनाने, साफ और हाइड्रेट रखने के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन प्रोडकट्स में मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही प्राकृतिक तरीके से फेस स्क्रब तैयार कर सकते हैं। ये स्क्रब स्किन की गहराई से सफाई करने के साथ ही डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को नैचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं किनकिन चीजों की मदद से आप घर पर तीन तरह के फेस स्क्रब तैयार कर सकते हैं।

1 चीनी और शहद का स्क्रब
घर पर सबसे आसान है चीनी और शहद का स्क्रब बनाना। इसे बनाने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाकर हल्का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर तैयार स्क्रब को उंगलियों की मदद से फेस और गर्दन पर लगाएं। 23 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और अंत में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें।

फायदे
चीनी त्वचा से डेड स्किन सेल्स, गंदगी और ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करती है। वहीं शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है, जो त्वचा को गहराई से हाइड्रेट रखने और मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करता है। इसे हफ्ते में 12 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।


2 बेसन और दूध का स्क्रब
एक बाउल में 1 चम्मच बेसन और थोड़ा कच्चा दूध मिला लें। इन दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 23 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि स्क्रब डेड स्किन को अच्छे से हटाए। इसके बाद 57 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें और हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें।

फायदे
बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को मुलायम व चमकदार बनाता है। साथ ही टैनिंग भी कम करता है। जिन लोगों को ऑयली त्वचा की समस्या है वह इसे लगा सकते हैं। इस फेस स्क्रब को हफ्ते में 12 बार लगा सकते हैं।

3 ओट्स और दही फेस स्क्रब
1 चम्मच ओट्स को हल्का दरदरा पीस लें। अब एक बाउल में ओट्स और 1 चम्मच ताजा दही मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। इसमें 12 बूंद गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 23 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 510 मिनट के लिए छोड़ दें और अंत में गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें।

फायदे
ओट्स त्वचा की गहराई से सफाई करता है और गंदगी व डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। दही त्वचा को सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। यह स्किन को ठंडक पहुंचाता है, जिससे जलन और लालपन की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
इसे हफ्ते में 12 बार लगा सकते हैं।

ध्यान रखें ये बातें
इनमें से किसी भी स्क्रब को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके साथ ही हमेशा हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए। वहीं, अगर इन्हें इस्तेमाल करने पर अगर स्किन पर जलन या अन्य समस्या नजर आए तो तुरंत पानी से साफ कर लें।


Leave a Reply