अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ईशान की वापसी, 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका​

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान टीम की मेजबानी करनी है, इस दौरान भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने अब इस सीरज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ईशान की वापसी, 3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका​

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए लंबे समय बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है, वहीं ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि 4 खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया गया है.

कब होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी, जिसका पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा, वहीं दूसरा वनडे मैच 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा.

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी तो इन खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं श्रेयस अय्यर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि पिछले सीरीज में टीम का हिस्सा रहे ऋषभ पंत को बाहर किया गया है, इसके साथ ही टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी मौका मिला है.

ईशान किशन की लंबे समय बाद वापसी हुई है. वहीं बतौर आलराउंडर टीम में हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं बतौर गेंदबाज टीम में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे को शामिल किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल , श्रेयस अय्यर , रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

 

Leave a Reply