हैवान बना पिता! मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की, चीख सुन दौड़ पड़े लोग; ऐसे बचाई जान

Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने मासूम बच्चों को जलाने की कोशिश की. इस दौरान पड़ोसियों ने सतर्कता दिखाते बच्चों की जान बचा ली. गंभीर हालत में बच्चों को इलाज के लिए नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

हैवान बना पिता! मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की, चीख सुन दौड़ पड़े लोग; ऐसे बचाई जान

टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा निवासी राघवेंद्र तिवारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छतरपुर रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था, जबकि नौगांव में अपना मकान बनवा रहा था. शुक्रवार को उसकी पत्नी सुबह से ही तिवारी मोहल्ले में अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान शाम को राघवेंद्र तिवारी अपने दोनों मासूम बच्चों को किराए के मकान में ले गया. बताया जा रहा है कि जब पत्नी ने शाम को पति को फोन कर बच्चों के बारे में पूछा, तो फोन पर बच्चों के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी.

बुरी तरह झुलसे बच्चे

इसी बीच आसपास के लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला. अंदर दोनों बच्चे घबराए हुए हालत में मिले. उनके हाथ झुलस गए थे. लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाया और बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया. दोनों बच्चों को तुरंत नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद बच्चे इतने सहमे हुए हैं कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं.

आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता राघवेंद्र तिवारी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक है कि नहीं. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रही है.

Leave a Reply