लालू ने जिस बेटे को पार्टी ही नहीं परिवार से भी किया बेदखल, उसने जन्मदिन पर खोल दिया पिता के लिए दिल, पोस्ट में क्या लिखा?

Featured Image

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में से एक लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देशभर से नेताओं, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पटना स्थित आवास पर भी जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में समर्थक अपने नेता को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. दूसरी तरफ पिता के जन्मदिन पर उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने पिता को बधाई दी.

ये वहीं तेज प्रताप है जिनको लालू ने अपनी पार्टी ही नहीं बल्कि परिवार से भी बेदखल कर दिया था. जिसके बाद तेज प्रताप ने अपनी अलग पार्टी बनाई और चुनाव भी लड़ा. भले ही तेज प्रताप अपने पिता लालू से अलग रह रहे हो लेकिन आज भी उनके लिए उनता ही सम्मान और प्यार है जो उनके बधाई संदेश में भी देखने को मिला है.

तेज प्रताप ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके तेज प्रताप ने लिखा कि “आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला. आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया. आपने मुझे संघर्ष करना, ठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है. मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं.”

आगे क्या बोले तेज प्रताप?

उन्होंने लिखा “पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं. आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले. आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया. सिर्फ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया.”

क्यों पार्टी और परिवार से बेदखल हुए थे तेज प्रताप?

मई 2025 में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था और परिवार से भी उनका नाता तोड़ दिया था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते उनको निकाला गया था. लालू यादव ने कहना था कि ‘तेज प्रताप की गतिविधियां, लोक आचरण और व्यवहार उनके पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के ठीक नहीं हैं.’

वहीं तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ उनकी तस्वीर शेयर की गई थी. जिसको तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड बताया गया था, हालांकि बाद में तेज प्रताप ने इन तस्वीरों को डिलीट भी कर दिया था. लेकिन उस वक्त माहौल काफी गरमा गया था.

Leave a Reply