
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का आमना-सामना हुआ. मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 99 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 4 मैचों में मिली शिकस्त के बाद गुजरात के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल की और अब इस जीत की वजह से ही पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है.
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जीत के बाद अगर आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो बड़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि 30 मैचों के बाद आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम कहां है.
9वें से 7वें स्थान पर पहुंची Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस जीत के साथ ही 9वें से सीधे 7वें स्थान पर पहुंच गई है, वहीं मुंबई की जीत से 3 टीमों को बड़ा नुकसान हुआ है. इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के आगे जाने से सीएसके, एलएसजी और केकेआर को नुकसान हुआ है. ये सभी टीमें एक एक पायदान नीचे आ गई हैं. खास तौर पर केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स की हालत काफी खराब है, उसके पास महज तीन अंक हैं और टीम एक ही मैच जीत सकी है.
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी दूसरे और राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे नंबर पर है. इन दोनों के आठ आठ अंक हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे नंबर पर है. यही वो चार टीमें हैं, जो टॉप 4 में बनी हुई हैं. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के भी छह छह अंक हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वे टॉप 4 में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं.
मुंबई इंडियंस के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमे उसे 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. अब मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 8 मैच शेष हैं और उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन 8 में से 7 मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी, वहीं 6 मैचों में जीत हासिल करने के बाद उन्हें दूसरे टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा.
इसके अलावा अगर गुजरात टाइटंस की बात करें तो गुजरात की टीम ने 6 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है और उनके 6 अंक है, अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो हर हाल में उन्हें 8 में से 5 मैचों में जीत हासिल करनी होगी. वहीं 6 मैच जीतने पर उन्हें प्लेऑफ का टिकट बिना किसी टीम पर निर्भर रहे बिना मिल जाएगा.





